
मिडिल ईस्ट संकट: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अहम बैठक, तेल टैंकर्स की सेफ्टी पर बना प्लान
AajTak
पश्चिम एशिया में तेजी से बिगड़ रही स्थिति को देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार सुबह उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक बुलाई है. बैठक में देश की ऊर्जा सुरक्षा और होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले भारतीय तेल टैंकर्स की सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई.
पश्चिम एशिया में तेजी से बिगड़ रही स्थिति को देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार सुबह उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक बुलाई जो करीब डेढ़ घंटे चली. बैठक में देश की ऊर्जा सुरक्षा और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय तेल टैंकर्स की सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई.
कार्तव्य भवन-2 में हुई इस अहम बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS), तीनों सेना प्रमुख और शीर्ष सरकारी अधिकारियों ने भाग लिया. इस उच्चस्तरीय बैठक का उद्देश्य भारतीय झंडे वाले जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों से ऊर्जा आपूर्ति को बिना रुकावट जारी रखना है. इसी को लेकर भारतीय नौसेना को समुद्री कमर्शियल रास्तों की सुरक्षा के लिए अलर्ट पर रखा गया है.
बताया जा रहा है कि बैठक में सैन्य नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि भारतीय नौसेना स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास के घटनाक्रमों पर चौबीसों घंटे नजर रख रही है. व्यापारिक जहाजों के साथ निरंतर संपर्क बनाया गया है और उन्हें सुरक्षित नेविगेशन के लिए जरूरी सलाह दी जा रही है.
सरकार और सैन्य नेतृत्व के बीच समन्वय के साथ अगले 48 घंटों के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है. नौसेना की रैपिड रिस्पांस टीमें स्टैंडबाय पर हैं, ताकि स्थिति बिगड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके. भारत की ऊर्जा सुरक्षा इस संकट में सबसे ज्यादा दांव पर लगी हुई है, क्योंकि देश के लगभग 80 प्रतिशत तेल आयात होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरता है.
रक्षा सचिव ने आपातकालीन प्रोटोकॉल और आकस्मिक योजनाओं पर ब्रीफिंग दी, ताकि भारतीय जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके. नौसेना के युद्धपोत और समुद्री गश्ती विमानों को रणनीतिक रूप से तैनात किया गया है, ताकि किसी भी उभरते खतरे का त्वरित जवाब दिया जा सके.
वहीं, सीडीएस ने प्रधानमंत्री के शब्दों को दोहराते हुए इस बात पर जोर दिया कि भारत के हितों की रक्षा हर कीमत पर की जाएगी. पूरी दुनिया ने देखा कि भारत ने कैसे मोर्चा संभाला. भारत की इस त्वरित और निर्णायक कार्रवाई से होर्मुज क्षेत्र में सुरक्षा-व्यवस्था और मजबूत हुई है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







