
मिडिल ईस्ट संकट: सूरत में दो दिन बंद रहेंगे 425 कारखाने, जामनगर में पीतल की 2 हजार यूनिट्स पर ताला
AajTak
मिडिल-ईस्ट युद्ध की वजह से सूरत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को कोयले की कमी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में करीब 400 कपड़ा मिलें सप्ताह में दो दिन बंद रहेंगी. वहीं, जामनगर की ब्रास इंडस्ट्री पर एलपीजी गैस की कमी का गहरा असर पड़ा है.
मिडिल-ईस्ट जंग का असर अब सूरत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री पर भी पड़ता नजर आ रहा है. कोयले की किल्लत और दूसरी परेशानियों की वजह से साउथ गुजरात की करीबन सवा चार सौ कपड़ा मिलें अब सप्ताह में दो दिन बंद रहेंगी. वहीं, एलपीजी संकट की वजह से जामनगर में ब्रास इंडस्ट्री पर भी ब्रेक लग गया है.
आजतक से बातचीत में साउथ गुजरात टेक्सटाइल प्रोसेसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जीतूभाई बखारिया ने बताया कि आज की बैठक के दो-तीन मुख्य उद्देश्य हैं. जिस तरह से समुद्री मार्ग लगभग ठप हैं या सिर्फ नाम के लिए चल रहे हैं, उसका सीधा असर कच्चे माल की आपूर्ति पर पड़ा है.
बखारिया ने कहा, 'इंडोनेशिया से आने वाला कोयला जो अब तक ठीक था, अब उसकी किल्लत शुरू हो गई है. हमारे पास जितना स्टॉक है, उसे संभलकर इस्तेमाल करना और लंबे समय तक खींचना बहुत जरूरी है.'
एसोसिएशन के अध्यक्ष के मुताबिक, बेढंगे तरीके से या कम उत्पादन पर पूरी फैक्ट्री चलाने के बजाय, इकाइयों को सप्ताह में दो दिन बंद रखने का फैसला लिया गया है. इससे ऊर्जा संसाधनों की बचत होगी और ज्यादा आउटपुट मिलेगा.
जीतूभाई बखारिया ने आगे बताया कि सभी मिलें 'कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट' जैसे पांडेसरा, सचिन, पलसाना, और कडोदरा से जुड़ी हैं. ऐसे में सभी मीलों एक साथ बंद नहीं किया जा सकता है. इसलिए सप्ताह के सात दिनों को अलग-अलग क्षेत्रों के मुताबिक बांटा गया है, ताकि किसी एक क्षेत्र या इकाई को नुकसान न हो और संतुलन बना रहे.
यह भी पढ़ें: LPG Crisis Impact: एलपीजी संकट के बीच सरकार ने बदला नियम... PNG वालों के लिए अलर्ट, फटाफट करें ये काम

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








