
चौपट फसल, ट्रैक्टर की EMI और 25 लाख का कर्ज...रुला देगी हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे कूदे दोनों भाइयों की कहानी
AajTak
फरीदकोट में कर्ज के बोझ से टूटे दो सगे भाइयों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. दोनों खेती कर परिवार चला रहे थे, लेकिन लाखों के कर्ज और खराब फसल ने उन्हें हताश कर दिया. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है, जबकि परिवार के लिए आर्थिक मदद की मांग उठ रही है.
पंजाब के फरीदकोट जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया. कर्ज के बोझ और टूटती उम्मीदों के बीच दो सगे भाइयों ने एक साथ जिंदगी खत्म करने का ऐसा फैसला लिया, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं. जो भाई हर मुश्किल में एक-दूसरे का सहारा थे, वही आखिरकार एक साथ मौत की राह चुन गए और पीछे छोड़ गए बिखरता परिवार और मासूम बेटियों का सहारा.
हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे कूदे दोनों भाई
इनकी पहचान गांव हरीनो के रहने वाले 38 साल के जसकरण सिंह और उसके छोटे भाई 34 साल के जोरा सिंह के रूप में हुई है. दोनों ने एक साथ हाथ पकड़ के रेल गाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी. मामले में, GRP पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है और परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
6 बहनों के बाद पैदा हुए दोनों भाई
जानकारी के अनुसार, आठ भाई-बहनों में से दोनों 6 बहनों के बाद पैदा हुए घर के दो बेटे थे. वे आपस में बहुत प्यार से रहते थे और खेती और दूसरे काम मिलकर ही करते थे. गांव वालों के अनुसार, परिवार के पास थोड़ी जमीन होने के बावजूद, वे ठेके पर जमीन लेकर भी खेती करते थे.
दोनों पर चढ़ा था 25 लाख का कर्ज

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










