
'अधिकारियों पर हो हत्या का केस', संजय सिंह की राज्यसभा में मांग- पालम अग्निकांड की हो समयबद्ध जांच
AajTak
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि ये सरकारी लापरवाही से की गई हत्या है. उन्होंने दिल्ली सरकार के मंत्री के बयान की आलोचना की और समयबद्ध जांच कराकर कार्रवाई की मांग की.
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को राज्यसभा में पालम अग्निकांड का मुद्दा उठाया. उन्होंने दिल्ली सरकार के मंत्री के इस बयान की भी आलोचना की है कि गलती तो उस परिवार की ही थी. संजय सिंह ने फायर ब्रिगेड की लापरवाहियों का भी सदन में उल्लेख किया और इस घटना की निश्चित समय सीमा के भीतर जांच कराकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली, जहां पर राष्ट्रपति रहती हैं, प्रधानमंत्री रहते हैं, पूरी सरकार रहती है. उन्होंने कहा कि इस संसद से कुछ किलोमीटर दूर पालम के क्षेत्र में एक अग्निकांड हुआ. इस अग्निकांड में राजेंद्र कश्यप का पूरा परिवार समाप्त हो गया. संजय सिंह ने कहा कि नौ लोगों की जान चली गई. मां और बेटी को जलने के बाद अलग नहीं किया जा सका.
उन्होंने कहा कि जान तो गई नौ लोगों की, लेकिन चिताएं आठ जल पाईं. इतनी दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई. संजय सिंह ने कहा कि जब वो लोग चीख रहे थे, चिल्ला रहे थे, उनके बच्चे कह रहे थे हमें बचा लो, बचा लो. जो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां गईं, उनकी हाइड्रोलिक सीढ़ी खुल नहीं रही थी. उन्होंने कहा कि सत्तापक्ष के कुछ लोगों को तो हंसी आ रही है. मुझे समझ में नहीं आता कि क्यों हंसी आ रही है. फायर ब्रिगेड के पास सेफ्टी जाल भी नहीं था कि लोग उसमें कूदकर अपनी जान बचा सकें.
यह भी पढ़ें: 'हां, मैं भारत का कृषि मंत्री शिवराज...', लोकसभा में क्यों बोले शिवराज, उत्तेजित हुए धर्मेंद्र यादव
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आगे कहा कि बगल में गद्दे की दुकान थी. गद्देवाला कहता रहा कि हम ये गद्दे लगा दे रहे हैं. बच्चे कूद जाएंगे, इनकी जान बच जाएगी. लेकिन गद्दा भी नहीं लगाने दिया गया. उन्होंने कहा कि ये सरकारी लापरवाही के कारण की गई हत्या है. जो भी दोषी अधिकारी हैं, उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई होनी चाहिए. संजय सिंह ने कहा कि कल दिल्ली सरकार के मंत्री ने बोला कि आखिर गलती तो उसी परिवार की थी.
यह भी पढ़ें: 'मुझे मेरी मां याद आ गई....', लोकसभा में क्यों बोले बीजेपी सांसद मनोज तिवारी

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.






