
' भारतीय जासूस ल्यारी से जिंदा नहीं जाता', धुरंधर 2 देखकर भड़का रियल 'जमील जमाली'
AajTak
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. इसने इंडिया में 5 दिन में 500 करोड़ के पार कलेक्शन कर लिया है. फिल्म में राकेश बेदी ने जमील जमाली का रोल प्ले किया था. पाकिस्तानी नेता नबील गबोल ने आदित्य धर पर निशाना साधा है.
बॉक्स ऑफिस पर हर दिन कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही फिल्म धुरंधर 2 का ग्लोबली डंका बज रहा है. मूवी देखने के बाद राकेश बेदी के किरदार जमील जमाली की चर्चा हो रही है. उनके इस रोल ने पाकिस्तान की सियासत में हलचल मचा दी है. पहला पार्ट सामने आने के बाद पाकिस्तानी नेता नबील गबोल ने दावा किया कि जमील का रोल उनसे इंस्पायर है. ऐसा बोलकर उन्होंने जमकर लाइमलाइट लूटी थी. लेकिन धुरंधर 2 आने के बाद उनके सुर बदले हैं.
नबील गबोल ने जताई नाराजगी वो मेकर्स पर जमकर निशाना साध रहे हैं. क्योंकि धुरंधर 2 में जमील को रॉ एजेंट दिखाया गया है. इसके बाद से नबील छुपते छिपाते फिर रहे हैं. अब एक नए इंटरव्यू में नबील ने धुरंधर के मेकर्स पर निशाना साधा है. नबील ने फिल्म को बकवास कहा. उनका कहना है ये फिल्म ल्यारी की संस्कृति को गलत पेश करती है. उन्होंने कहा- मैं जमील जमाली के कैरेक्टर से बिल्कुल भी खुश नहीं हूं. हमारे ल्यारी में ये कल्चर नहीं है जहां पर आपको डिस्को नजर आए. ल्यारी के अंदर कोई बलोच पंजाबी नहीं बोलता है. फिल्म में जमील जमाली पंजाबी में बात कर रहा था. ल्यारी के कल्चर में मेरा दबंग रोल था. मैंने दबंगई के साथ ल्यारी में सियासत की है. लेकिन फिल्म में जमील को एक चापलूसी वाले रोल में दिखाया गया. इसलिए वो रोल मुझपर फिट बैठता नहीं है.
नबील ने रहमान डैकत, जिनका रोल अक्षय खन्ना ने प्ले किया था, को लेकर भी बात की. वो कहते हैं- अब्दुल रहमान का किरदार भी वैसा नहीं है जैसा मूवी में दिखाया गया है. मैं उसे करीब से जानता था. उस वक्त जब अब्दुल रहमान होता था. हम रात भर साथ में बैठते थे, पूरी रात कचहरियां करते थे. कोई दशहत नहीं होती थी. ये तो अब्दुल रहमान के बाद हुआ. गैंगवॉर अब्दुल रहमान के बाद हुई. अब्दुल रहमान अमन चाहता था. उसने अमन कमेटी बनाई थी. मैं उससे कहता था जहां पर गोलियां चलती है तुम खुद उनसे निपटो. जब भी गोलियां चलती थीं, पुलिस से पहले हम पहुंचते थे. फिर उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले करते थे. अब्दुल रहमान के बाद जो लोग आए उन्होंने इसे गलत रंग दे दिया. उसे गैंगवॉर का नाम दिया.
इससे पहले नबील ने एक इंटरव्यू में कहा था- ल्यारी कोई आतंकवादी हब नहीं है. अगर यहां पर इनका कोई एजेंट आ जाता तो वो जिंदा ल्यारी से नहीं निकल पाता. धुरंधर में जो मेरा रोल दिखाया गया. वो गलत है. मेरा रोल दंबग था.
धुरंधर 2 को लेकर नबील या पाकिस्तानी अवाम भले ही नाराजगी जाहिर कर रही हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म गर्दा उड़ा रही है. मूवी ने 5 दिन में 500 करोड़ का नेट इंडिया कलेक्शन कर लिया है. ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर आया ये सैलाब अभी थमने वाला नहीं है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







