
UCC बिल पेश होने से पहले गुजरात विधानसभा मे हंगामा, विपक्ष ने उठाया पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी लाइनों का मुद्दा
AajTak
गुजरात विधानसभा में पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच तीखी बहस हुई. कांग्रेस ने पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों और सप्लाई की कमी का मुद्दा उठाया, जबकि बीजेपी ने इसे यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल से ध्यान भटकाने का प्रयास बताया.
गुजरात विधानसभा में सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कथित कमी के मुद्दे पर जोरदार हंगामा देखने को मिला. इसी बीच राज्य सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल पेश करने की तैयारी में है, जिस पर सियासी घमासान और तेज हो गया है. असल में कांग्रेस नेता अमित चावड़ा पेट्रोल की कमी का मुद्दा उठा रहे थे. वहीं बीजेपी की ओर से कहा गया कि कांग्रेस UCC के मुद्दे से भटकाने के लिए ये मामला उठा रही है.
कांग्रेस ने उठाया पेट्रोल-डीजल की कमी का मुद्दागुजरात विधानसभा में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा राज्य में पेट्रोल-डीजल की कमी और पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारों का मुद्दा उठा रहे थे. उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने नियम 108 के तहत नोटिस भी दिया है. इस पर विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी ने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर नियम 116 के तहत नोटिस को मंजूरी दे दी गई है और इस पर कल चर्चा कराई जाएगी.
क्या बोले डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी? वहीं, सरकार की ओर से उप मुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने जवाब देते हुए कहा कि राज्य में कहीं भी सप्लाई की कोई दिक्कत नहीं है और सरकार ने लोगों से अपील की है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) से ध्यान भटकाने के लिए यह मुद्दा उठा रही है. इसके बाद सदन में माहौल गरमा गया और दोनों पक्षों के विधायकों के बीच तीखी कहासुनी हुई.
इस बीच, गुजरात सरकार सोमवार को विधानसभा में UCC बिल पेश करने जा रही है, जिसे उप मुख्यमंत्री हर्ष सांघवी सदन में प्रस्तुत करेंगे. इस बिल में शादी, तलाक और लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े मामलों में सभी धर्मों और वर्गों के लिए एक समान नियम लागू करने का प्रावधान है, साथ ही उल्लंघन करने पर 7 साल तक की सजा का प्रावधान भी रखा गया है.
उत्तराखंड की तर्ज पर बनाए गए प्रावधान बताया जा रहा है कि इसके ज्यादातर प्रावधान उत्तराखंड यूनिफॉर्म सिविल कोड की तर्ज पर बनाए गए हैं. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस इस बिल का विरोध कर रही हैं, हालांकि विधानसभा में बहुमत होने के कारण यह बिल विधानसभा में आसानी से पारित हो सकता है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








