
मालदीव बोट हादसे के बाद कैसी है रेमंड के मालिक गौतम सिंघानिया की तबीयत, आया हेल्थ अपडेट
AajTak
मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.
मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में भारतीय उद्योगपति गौतम सिंघानिया बाल-बाल बच गए, जबकि एक भारतीय नागरिक अब भी लापता है. इस हादसे को लेकर मालदीव पुलिस सेवा ने विस्तृत जानकारी साझा की है. पुलिस के मुख्य प्रवक्ता अहमद शिफान के अनुसार, यह हादसा 19 मार्च की रात करीब 1:45 बजे वावू फेलिधू इलाके में हुआ. 'टीटी अशेना' नाम की यॉट से जुड़ी एक हाई-स्पीड बोट पलट गई थी, जिसमें कुल 7 लोग सवार थे. जिनमें 5 भारतीय पुरुष, एक ब्रिटिश महिला और एक रूसी महिला सवार थे.
कैसी है गौतम सिंघानिया की हालत? पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद गौतम सिंघानिया को मामूली चोटें आई थीं और उन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके चेहरे और हाथों पर कुल छह घाव थे. यह भी दावा किया गया कि हादसे के वक्त वही स्पीडबोट चला रहे थे.
घायलों और लापता की स्थिति एक रूसी महिला और एक भारतीय पुरुष का इलाज ट्री टॉप हॉस्पिटल में जारी है. एक भारतीय पुरुष और एक ब्रिटिश महिला को 20 मार्च को इलाज के लिए भारत भेजा गया. एक भारतीय नागरिक अब भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है.
संभावित मृतकों को लेकर दावा सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में पी वी सिंधु ने इस हादसे में दो हस्तियों के निधन की आशंका जताई है, जिनमें पूर्व नौसेना कमांडर और अर्जुन पुरस्कार विजेता महेश रामचंद्रन और मोटरस्पोर्ट से जुड़े हरी सिंह शामिल हैं. हालांकि, इनकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है.
क्या रही हादसे की वजह ? मालदीव मीडिया के मुताबिक, हादसे में शामिल नाव 'सिगरेट रेसिंग बोट' थी, जो बेहद तेज रफ्तार के लिए जानी जाती है. कुछ रिपोर्ट्स में तकनीकी खराबी की आशंका जताई गई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
इंडिया टुडे की ओर से ट्री टॉप हॉस्पिटल से संपर्क करने पर अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की स्थिति पर कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










