
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 24 मार्च 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
मंगलवार को शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी ग्रीन जोन में खुले. वहीं, वेस्ट एशिया के हालात को लेकर विदेश मंत्री जयशंकर ने मार्को रुबियो से फोन पर चर्चा की.
मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी दिखी और सेंसेक्स निफ्टी बढ़त के साथ ग्रीन जोन में ऑपन में हुए. वहीं, भारतीय विदेश मंत्री जयंशकर ने सोमवार को अमेरिकी फॉरेन मिनिस्टर मार्को रुबियो से फोन पर बात की. इन खबरों के अलावा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में कॉर्पोरेट लॉज अमेंडमेंट बिल 2026 पेश किया. पढ़ें मंगलवार सुबह की बड़ी खबरें
Stock Market Surge: कल हुआ था क्रैश... आज रॉकेट बना शेयर बाजार, जानिए तेजी का ट्रंप कनेक्शन मंगलवार को शेयर बाज़ार में ज़ोरदार तेज़ी दिखी. बीते कारोबारी दिन सोमवार के भारी क्रैश के बाद आज दोनों इंडेक्स जोरदार तेजी के साथ ओपन हुए. सेंसेक्स ओपनिंग के साथ ही 1500 अंक से ज्यादा उछलकर 74,000 के पार पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी पिछले बंद के मुकाबले तेज रफ्तार के साथ खुलकर 23,000 के करीब कारोबार करता नजर आया.
मिडिल ईस्ट जंग के बीच जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बातचीत, ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक बाजार पर चर्चा विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो से फोन पर बात की. इस बातचीत में उन्होंने वेस्ट एशिया संघर्ष, उसके वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर और ऊर्जा सुरक्षा पर चर्चा हुई. जयशंकर ने रुबियो से कहा कि भारत के लिए ऊर्जा सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है, वो ईरान जंग की वजह से प्रभावित हुई है.
वित्त मंत्री ने लोकसभा में पेश किया कॉर्पोरेट लॉज संशोधन विधेयक, JPC को भेजा गया वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कॉर्पोरेट लॉज अमेंडमेंट बिल 2026 लोकसभा में पेश कर दिया. विपक्षी दलों के सांसदों ने इस बिल को लाए जाने का विरोध किया. वित्त मंत्री ने यह बिल पेश करते हुए खुद ही इसे संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी को भेजने का प्रस्ताव रखा. यह बिल पेश होते ही जेपीसी को भेज दिया गया.
आधी रात को जारी हुई बंगाल की पहली सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, 29 लाख वोटरों पर आया ECI का फैसला चुनाव आयोग ने सोमवार रात करीब 11:55 बजे पश्चिम बंगाल के लिए पहली सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी की. यह सूची उन वोटर्स की है, जिनके नाम निर्णय प्रक्रिया के अधीन थे और जिन पर न्यायिक अधिकारियों ने फैसला लिया है. इलेक्शन कमीशन की ओर से 28 फरवरी को प्रकाशित फाइनल वोटर लिस्ट में 60 लाख नामों को विचाराधीन के रूप में दर्शाया गया था.
भारत में पिछले 10 साल में 11 एयरलाइन कंपनियां हुईं बंद, जानें इसके पीछे की वजह केंद्र सरकार ने सोमवार को संसद में जानकारी दी कि 2016 के बाद से अब तक देश में 11 एयरलाइंस बंद हो चुकी हैं. राज्यसभा में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने यह जानकारी दी. आज तक ने अनुसार, उन्होंने राज्यसभा में बताया कि इन एयरलाइंस के बंद होने के पीछे वित्तीय दबाव, विमानों की कमी और आंतरिक प्रबंधन से जुड़ी समस्याएं प्रमुख कारण रहे.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.










