
दिल्ली में बहादुरी की मिसाल बनी तनिष्का, मोबाइल स्नैचर को दौड़ाकर पकड़ा, पुलिस ने ऐसे किया सम्मान
AajTak
दिल्ली में 26 वर्षीय तनिष्का ने झपटमारों को दौड़ाकर पकड़ा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया. अब उनकी बहादुरी को सलाम करते हुए दिल्ली पुलिस ने तनिष्का को सम्मानित किया है. उनकी कहानी कई लोगों के लिए मिसाल बन गई है. जानिए तनिष्का की पूरी कहानी.
दिल्ली की सड़कों पर अक्सर झपटमारी की खबरें सामने आती हैं, लेकिन इस बार कहानी कुछ अलग है. यह कहानी है 26 साल की तनिष्का की, जिसने डरने के बजाय हिम्मत दिखाई और अपराधियों को सबक सिखाया. दक्षिण दिल्ली के अंबेडकर नगर की रहने वाली तनिष्का ने एक ऐसी मिसाल पेश की, जो हर किसी को प्रेरित करती है.
यह सिर्फ एक मोबाइल स्नैचिंग की घटना नहीं थी, बल्कि साहस, समझदारी और पुलिस के साथ सहयोग की एक मिसाल है. इस घटना ने यह साबित कर दिया कि अगर आम नागरिक जागरूक और निडर हो, तो अपराधियों के हौसले पस्त किए जा सकते हैं. तनिष्का की बहादुरी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन चुकी है.
19 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे, तनिष्का कालकाजी मंदिर की ओर जा रही थीं. वह बीआरटी रोड से गुजर रही थीं, तभी अचानक स्कूटर सवार दो लड़कों ने उनका मोबाइल झपट लिया. यह हमला इतना अचानक था कि कोई भी घबरा सकता था, लेकिन तनिष्का ने घबराने के बजाय तुरंत एक्शन लिया. उन्होंने बिना समय गंवाए ई-रिक्शा लिया और उन झपटमारों का पीछा करना शुरू कर दिया. सड़क पर मौजूद लोग भी इस घटना को देख हैरान रह गए. तनिष्का का साहस और तुरंत फैसला लेने की क्षमता यहीं से साफ नजर आ रही थी.
तनिष्का ने सिर्फ पीछा ही नहीं किया, बल्कि रास्ते में लोगों से मदद भी मांगी. राहगीरों ने भी उनका साथ दिया और मिलकर उन झपटमारों को घेर लिया. आखिरकार दोनों आरोपी पकड़े गए और तनिष्का ने अपना मोबाइल भी वापस हासिल कर लिया. इसके बाद उन्होंने बड़ी समझदारी दिखाते हुए आरोपियों को मौके पर ही रोके रखा और पुलिस के आने का इंतजार किया. यह पूरा घटनाक्रम किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था, जहां एक आम लड़की ने असाधारण साहस दिखाया.
सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस कार्रवाई ने यह दिखाया कि पुलिस और आम जनता अगर साथ मिलकर काम करें, तो अपराधियों के लिए बचना मुश्किल हो जाता है. तनिष्का का सहयोग पुलिस के लिए भी काफी अहम साबित हुआ.
23 मार्च 2026 को दक्षिण जिला के डीसीपी ने एक विशेष समारोह में तनिष्का को सम्मानित किया. इस कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. तनिष्का की बहादुरी, तेज सोच और पुलिस की मदद करने की भावना को सराहा गया. यह सम्मान सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि हर उस नागरिक के लिए प्रेरणा है, जो अपराध के खिलाफ खड़ा होना चाहता है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







