
West Bengal: गैस सिलेंडर मारकर पत्नी ने की पति की हत्या, बेटी बोली- बाबा को पसंद नहीं करती थी मां
AajTak
पूर्व बर्दवान में पत्नी ने अपने पति के सिर पर गैस सिलेंडर से वारकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी आईसीडीएस कार्यकर्ता महिला को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की बेटी शर्मिला बिस्वास ने बताया कि उनकी मां को उनके पिता पसंद नहीं थे. मां, बाबा को बहुत सताती थी इससे पहले कई बार मां उसके पिता को पीट भी चुकी थी.
पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान से हत्या का हैरान कर देने वाला सामने आया है. जहां एक पत्नी ने अपने पति के सिर पर गैस सिलेंडर से वारकर उसकी हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने आरोपी पत्नी को पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.
यह घटना जिले के गलसी 2 ब्लॉक के भुंड़ी ग्राम पंचायत के कालीमोहनपुर गांव में हुई. यहां एक आईसीडीएस कार्यकर्ता ने अपने पति के सिर पर गैस सिलेंडर से मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. मृतक की पहचान 62 साल के संतोष कुमार मजूमदार उर्फ सुनील के तौर पर हुई है. बताया जा रहा है कि पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और गुस्से में पत्नी ने अपने पति के सिर पर गैस सिलेंडर मार दिया और उनकी मौत पर ही मौत हो गई.
पत्नी ने गैस सिलेंडर माकर पति का किया मर्डर
मृतक की बेटी शर्मिला बिस्वास ने बताया कि उनकी मां को उनके पिता पसंद नहीं थे. मां, बाबा को बहुत सताती थी इससे पहले कई बार मां उसके पिता को पीट भी चुकी थी. वो चाहती है कि मां को सख्त से सख्त सजा मिले. स्थानीय लोगों का कहना है कि संतोष और उसकी पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था. सोमवार सुबह करीब 9 बजे स्थानीय लोगों ने संतोष को दुकान के बाहर मृत पड़ा देखा था.
पुलिस ने आरोपी महिला को किया अरेस्ट
पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला को गिरप्तार कर लिया गया है. पूछताछ के बाद उसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है. पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई करेगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










