
West Bengal: अवैध संबंधों के शक में पत्नी पर फेंका एसिड, पत्नी को मायके छोड़ फरार हुआ पति
AajTak
West Bengal: पश्चिम बंगाल के मालदा में एक शख्स ने अपनी पत्नी पर एसिड से हमला किया. आरोपी पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी से अफेयर चल रहा है. आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
West Bengal News: पश्चिम बंगाल के मालदा में एक शख्स ने अवैध संबंधों के शक में, अपनी पत्नी पर एसिड फेंक दिया. हमले के बाद आरोपी पति ने पीड़िता को उसके पिता के घर के सामने छोड़ा और फरार हो गया. इसके बाद, पीड़िता के पिता ने उसे मालदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां पीड़िता का इलाज चल रहा है. एसिड अटैक से पीड़िता काफी झुलस गई है. यह पूरा मामला हबीबपुर थाना इलाके का है.
पुलिस सूत्रों ने कहा कि अवैध संबंधों के शक में महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई. पति हमेशा अपनी पत्नी पर शक करता रहता था. इसी वजह से आरोपी पति ने पत्नी पर तेजाब से हमला कर दिया. पुलिस आरोपी पति ज्योतिष मंडल की तलाश कर रही है.
पीड़िता की करीब 15 साल पहले मैना के रहने वाले ज्योतिष मंडल से शादी हुई थी. उसका पति पेशे से कपड़ा व्यापारी है. दोनों के एक बेटा भी है. दोनों के बीच कभी-कभी झगड़े भी होते थे. पीड़िता ने अपने ससुर से, पति के शक्की होने का इलाज कराने का अनुरोध भी किया था. लेकिन एक दिन पति ने उस पर एसिड से अटैक कर दिया.
मंगलवार की सुबह, पीड़िता का पति उसे हबीबपुर के केंदुआ स्थित उसके घर के सामने छोड़ गया. एसिड अटैक से महिला का मुंह और जीभ बुरी तरह से जल गई थी, लेकिन उसके पति ने उसका इलाज नहीं कराया. अंत में, पीड़िता के घरवालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. वहां से बेहतर इलाज के लिए पीड़िता को मालदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है. जिला पुलिस अधीक्षक अमिताभ मैती ने बताया कि घटना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










