
चीन, जापान से लेकर US तक कोहराम... युद्ध से भारतीय निवेशकों के 50 लाख करोड़ रुपये डूबे!
AajTak
War Impact on Stock Market: जंग की वजह से अमेरिकी शेयर बाजार में 1 ट्रिलियन डॉलर स्वाहा हो गया है. चीन को इससे भी बड़ा नुकसान हुआ है. जबकि भारतीय बाजार में सोमवार को कोहराम मच गया है, निफ्टी गिरकर 22500 अंक तक पहुंच गया.
मिडिल ईस्ट जंग को तीन हफ्ते बीत चुके हैं, और हर बीतते दिन के साथ तनाव और गहराता जा रहा है. अमेरिका बड़े हमले की चेतावनी दे रहा है तो ईरान भी पलटवार और बदला लेने की बात कह रहा है. जंग से अब नुकसान का दायरा भी बढ़ता जा रहा है. आर्थिक तौर पर पूरी दुनिया इस जंग की चपेट में आ चुकी है. खासकर शेयर बाजार के निवेशक खून के आंसू रो रहे हैं. ये संकट केवल भारतीय शेयर बाजार के लिए नहीं है, वैश्विक बाजार के हालात भी बेहद चिंताजनक हैं.
अमेरिका सुपरपावर है और वो इस जंग में इजरायल का साथ दे रहा है. भले ही ईरान सीधे अमेरिका पर हमला नहीं कर पा रहा है. लेकिन जंग ने अमेरिकी शेयर बाजार को हिलाकर रख दिया है. जंग की वजह से डॉउ जोन्स (अमेरिकी शेयर बाजार का एक अहम सूचकांक या Stock Market Index) में करीब 10 फीसदी गिरावट आई है. डॉउ जोन्स की 30 कंपनियों का मार्केट कैप एक महीने पहले करीब $14 ट्रिलियन था, जंग की वजह से इसमें 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा की गिरावट आई है. अगर भारतीय संदर्भ में देखें तो 80 से 85 लाख करोड़ रुपये का नुकसान बैठता है.
जापान के शेयर बाजार में भी कोहराम मचा है, जहां 12 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है. खासकर, Nikkei 225 एशिया की सबसे ज्यादा प्रभावित मार्केट्स में से एक रही है, जंग की वजह से जापान के शेयर बाजार में 60-70 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो चुके हैं. वैसे तो चीन का शेयर बाजार पहले से ही दबाव में था, लेकिन युद्ध की वजह से पिछले 3 हफ्तों में प्रमुख इंडेक्स Hang Seng और Shanghai Composite करीब 8 करीब लुढ़का है. जो कि 100 लाख करोड़ रुपये तक नुकसान दिखाता है. यानी दुनिया में जो जितनी बड़ी आर्थिक शक्ति है, उसे जंग से उतना बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है.
रिटेल निवेशकों के लिए सबका बुरा समय
अब अगर भारतीय बाजार की बात करें तो यहां भी झटका बड़ा है. सोमवार को प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 22500 से नीचे लुढ़क गया. सेंसेक्स-निफ्टी में सोमवार को करीब 2.50 फीसदी की गिरावट रही. किसी भी निवेशक को ये आंकड़ा झकझोर सकता है. मिडिल-ईस्ट में अशांति की वजह से निफ्टी और सेंसेक्स तीन हफ्ते में करीब 12 फीसदी गिरा है. अब जब इंडेक्स में इतनी बड़ी गिरावट आई है तो इक्विटी मार्केट में खून-खराबा मचना लाजिमी है.
बता दें, इसी साल जनवरी में निफ्टी 26,373 अंक तक पहुंचकर नए रिकॉर्ड पर था. जहां से बाजार अब 15 फीसदी नीचे आ चुका है. ये तो आंकड़ों की बात रही, लेकिन असली संकट तो रिटेल निवेशकों के सामने हैं, क्योंकि जब इंडेक्स ही 15 फीसदी गिर चुका है तो फिर पोर्टफोलियो 25 से 30 फीसदी नीचे जाना आम बात है.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







