
Weekly Rashifal: नए सप्ताह में इन 5 राशियों को मिलेगी तरक्की, जानें कैसा रहेगा मई का पहला सप्ताह
AajTak
Weekly Rashifal: मई के पहले सप्ताह की शुरुआत होने वाली है. ये सप्ताह 01 मई से 07 मई तक रहेगा. इस सप्ताह कई राशियों को आर्थिक लाभ होगा और कुछ राशियों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आने वाला ये नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.
Weekly Rashifal: मई का नया सप्ताह कल से शुरू हो रहा है. नया सप्ताह 01 मई से 07 मई तक रहेगा. आने वाले इस नए सप्ताह में चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. साथ ही शुक्र का गोचर भी होने जा रहा है, जिसके कारण ये सप्ताह बेहद खास होगा. ज्योतिष के अनुसार, हर सप्ताह सबके लिए अलग होता है. नए सप्ताह की शुरुआत के साथ कुछ राशियों को लाभ हो सकता है और कुछ राशियों को हानि. आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.
1. मेष- मेष राशि वालों को भाग्य और जीवनसाथी की सलाह से लाभ होगा. भागीदार भी आपसे प्रसन्न रहेंगे. आप और आपके जीवनसाथी के बीच तालमेल उत्तम रहेगा. खर्च की समस्याएं समाप्त हो सकती हैं. कार्यों को समाप्त करने में थोड़ी मुश्किलें हो सकती हैं. धन आगमन हो सकता है. धार्मिक कायों में शामिल होने से भी शुभता बढ़ेगी. सामाजिक कायों से जुड़ी यात्राओं पर आपके खर्च होंगे.
2. वृष- वृष राशि वालों की व्यापार से जुड़ी जो दिक्कतें आ रही थी, वो सभी समाप्त हो जाएंगी. व्यापार भी अच्छा चलेगा. लंबे समय के लिए पैसा टिकना शुरू हो जाएगा. समाज में आपका मान-समान बढ़ेगा. पार्टनर के साथ मनमुटाव समाप्त हो जाएगा. सरकारी कमों में अच्छी सफलता मिलने के योग है. नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है, आपके सारे रुके हुए काम बना शुरू हो जाएगा. गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा.
3. मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए ये सप्ताह अच्छा रहने वाला है. आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. ये सप्ताह बेहद लाभकारी होगा. आपका भाग्य आपके साथ होने से आप अपने सारे दुश्मनों पर विजय प्राप्त करेंगे. व्यापार के लिए समय अच्छा होगा. पार्टनरशिप वाला काम भी बहुत अच्छा रहेगा. नौकरी वालों के लिए ये समय अच्छा रहने वाला है. जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिल जाएगी.
4. कर्क- ये सप्ताह कर्क राशि के जातकों के लिए मिलेजुले परिणाम लेकर आएगा. कार्यक्षेत्र में जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे तभी सफलता प्राप्त होगी. आपका मन भी थोड़ा बहुत विचलित रहेगा. घर में भी खुशियों का वातावरण रहेगा नए व्यापार से लाभ हो सकता है. सेहत का ख्याल रखना है. इस सप्ताह प्रमोशन मिलेंगे के योग है. नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है.
5. सिंह- इस सप्ताह अपने कामों पर सबसे ज्यादा ध्यान दें. सरकारी कामों में भी आप को अच्छी सफलता मिलने के योग है. नए व्यापार शुरू करने के लिए अच्छे अवसर मिलेगा. यात्रा से सावधान रहना होगा, कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है. किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में ना दें अन्यथा धन हानि की संभावना रहेगी. घूमने-फिरने पर अधिक खर्च होगा.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं









