
ईरान की लड़की पर आया इजरायली सैनिक का दिल, सगाई की और अब जताई ये इच्छा
AajTak
ईरान और इजरायल अभी जंग में हैं. दोनों एक दूसरे पर जबरदस्त बमबारी कर रहे हैं. इनकी दुश्मनी नई नहीं है और अब तो मामला आर-पार की लड़ाई तक पहुंच गया है. ऐसे नफरत भरे माहौल में भी दोनों देशों के बीच प्यार के फूल खिल रहे हैं. ये कहानी एक ऐसे इजरायली सैनिक की है, जिसका दिल एक ईरानी लड़की पर आ गया.
कहते हैं प्यार और जंग में सब जायज है... एक तरफ ईरान और इजरायल युद्ध में उलझे हुए हैं और अपने दुश्मनों को धूल चटाने के लिए हर वो तरीका अपना रहे हैं, जिससे दूसरे तरफ ज्यादा से ज्यादा नुकसान हो. इसके लिए दोनों ही देश एक दूसरे को नफरत भरी निगाहों से देख रहे हैं.
वहीं दूसरी तरफ प्यार में पड़ा एक इजरायली सैनिक जंग के माहौल को अनदेखा कर और उसके अपने लोग क्या कहेंगे इसकी परवाह किए बिना, ईरान की रहने वाली अपनी प्रेमिका से सगाई कर बैठा. क्योंकि, उनके लिए जंग से ज्यादा उनका प्यार मायने रखता है.
कभी-कभी प्यार ऐसी जगह और ऐसे पल में पनपता है, जिस बारे में प्यार करने वालों ने कभी सोचा नही सकते. इजरायल के गोलानी ब्रिगेड के एक रिजर्व लड़ाकू सैनिक ने भी कभी कल्पना नहीं की थी कि लॉस एंजिल्स के सांता मोनिका के एक बार में उसकी मुलाकात एक ऐसी महिला से होगी, उसके जीवन का प्यार बन जाएगी और जिसका घर ईरान जैसे देश में होगा, जिससे उनकी कट्टर दुश्मनी है.
इजरायली रिजर्व सैनिक हैं डीन इजरायली रिजर्व लड़ाकू सैनिक डीन की मुलाकात ईरान की अजादेह से लॉस एंजिल्स एक बार में हुई थी. इसके बाद बातों का जो सिलसिला शुरू हुआ वो एक दूसरे के साथ जीने-मरने के वादे और कसमों पर आकर ही रुका. दुश्मन देशों और अलग-अलग धर्मों से होने के बावजूद, यह जोड़ा अब सगाई कर चुका है और एक दिन साथ में तेल अवीव और तेहरान घूमने की उम्मीद करता है.
डीन ने याद करते हुए वाईनेट न्यूज को बताया कि हम 2019 में लॉस एंजिल्स के एक बार में मिले थे. हमने बातचीत की और एक-दूसरे के कॉन्टेक्ट में आए, लेकिन हम ज्यादा संपर्क में नहीं रहे. कोविड काल के दौरान ही हमने दोबारा बात करना शुरू की. एक बार डीन इजरायल गए हुए थे. उन्होंने तेल अवीव के लेविंस्की मार्केट में एक फारसी रेस्तरां से एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की.
ऐसे दोनों को बीच पनपा प्यार अजादेह ने इंस्टाग्राम पर मेरी फोटो देखी और लिखा - वाह, यह बहुत सुंदर लग रहा है. इस पर मैंने जवाब दिया कि हम बहुत समय से एक-दूसरे से नहीं मिले हैं और मैंने कहा कि जब मैं लॉस एंजिल्स वापस आऊं तो हम बाहर कहीं मिलें. कुछ महीनों बाद, जब वह अमेरिका लौटा, तो उसने उसे फोन किया. दोनों ने मुलाकात की और जल्दी ही एक-दूसरे के करीब आ गए.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.










