
चारों तरफ मलबा और तबाही... बीच में सेलो बजाता दिखा शख्स, जंग का वीडियो वायरल
AajTak
मलबे, धूल और तबाही के निशान... इन सबके बीच एक शख्स इत्मीनान से संगीत बजाता नजर आता है. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
बेरूत इस वक्त जंग के जख्मों से भरा शहर बन चुका है. इजरायली हमलों के बाद सड़कों पर मलबा पसरा है और कई इमारतें ढह चुकी हैं. हजारों परिवार अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं और पूरा शहर सदमे में है. इसी बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो इस तबाही के बीच भी उम्मीद की झलक दिखाती है.
वायरल वीडियो में लेबनानी सेलो वादक महदी साहेली टूटे हुए भवनों के मलबे पर बैठे नजर आते हैं. चारों तरफ बिखरा कंक्रीट, मुड़ी हुई लोहे की सरियां और जंग के निशान साफ दिखाई देते हैं. लेकिन इसी माहौल में उनका संगीत गूंजता है, जो दर्द और उम्मीद दोनों को एक साथ बयां करता है.
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसमें वह खंडहरों के बीच बैठकर सेलो बजाते दिखते हैं. महदी साहेली बेरूत में रहने वाले एक लेबनानी सेलो वादक हैं, जो अपने इंस्टा पेज पर ऐसी धुनों के वीडियो शेयर करते रहते हैं. वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि जंग और तबाही के बीच संगीत उम्मीद की धुन बनकर उभरता है और दर्द को सुरों में बदल देता है. ये वीडियो 15 मार्च का बताया जा रहा है, जो अब वायरल हो रहा है.
देखें वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की भावनाएं उमड़ पड़ी हैं. कई यूजर्स ने इसे दिल छू लेने वाला बताया. एक यूजर ने लिखा कि तबाही के बीच संगीत की खूबसूरती दिखती है, वहीं दूसरे ने कहा कि यह देखकर दिल टूट जाता है. एक अन्य यूजर ने इसे अपने जीवन का सबसे अहम संगीत बताया.
हालिया हमलों में कई लोगों की जान गई है और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं. बहुमंजिला इमारतें जमींदोज हो चुकी हैं और कई इलाकों की सूरत पूरी तरह बदल गई है. सड़कों पर अब सन्नाटा और मलबा ही नजर आता है.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं









