
PNB Warning: पीएनबी में है आपका भी खाता, तो हो जाएं अलर्ट, 15 अप्रैल के बाद हो सकता है बंद!
AajTak
PNB Bank Alert: पंजाब नेशनल बैंक की ओर से अपने खाताधारकों को सोशल मीडिया के जरिए भी ये जानकारी शेयर की गई है और 15 अप्रैल के बाद अकाउंट बंद किए जाने की चेतावनी दी है.
पंजाब नेशनल बैंक (PNB Bank) में आपका भी खाता है? तो फिर ये खबर आपके लिए खास है, क्योंकि पीएनबी की ओर से ऐसे अकाउंट होल्डर्स के लिए अलर्ट जारी किया गया है, जिनके खाते में बीते तीन साल से किसी भी तरह का कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ है. बैंक की ओर से इस तरह के ग्राहकों को चेतावनी दी गई है कि अगर जरूरी कदम नहीं उठाए गए, तो फिर 15 अप्रैल 2026 के बाद ये खाते बंद कर दिए जाएंगे.
खाते में बैलेंस Zero, तो हो जाएं अलर्टपंजाब नेशनल बैंक की ओर से जारी की गई आधिकारिक सूचना के मुताबिक, अकाउंट निष्क्रिय किए जाने की ये कार्रवाई सिर्फ उन खातों पर लागू होगी, जो पिछले तीन वर्षों से निष्क्रिय हैं और वर्तमान में उनका बैलेंस जीरो है. बैंक ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) के जरिए भी एक पोस्ट से जानकारी शेयर की है और ऐसे अकाउंट को एक्टिव करने की अपील की है.
चेतावनी देने के साथ ही पीएनबी ने इस तरह के खाताधारकों को सलाह दी हैस कि 15 अप्रैल की तय की गई समयसीमा तक अपने खातों को दोबारा एक्टिव कर लें. इसके लिए नजदीकी पीएनबी ब्रांच में जा सकते हैं और अपने ग्राहक को जानें यानी केवाईसी पूरी करा सकते हैं.
निष्क्रिय खातों के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना - कृपया ध्यान दें।#Notice #सूचना #Banking #PNB #बैंकिंग #पीएनबी #केवाईसी pic.twitter.com/FK9dHMaIib
सोशल मीडिया पोस्ट में साफ किया गया है कि इस डेडलाइन तक खाता एक्टिव नहीं होने पर अगले दिन यानी 16 अप्रैल या उसके बाद बिना किसी अलर्ट के वो खाता बंद कर दिया जाएगा. एक साधारण केवाईसी अपडेट पूरा करने या लेन-देन शुरू करने से खाता बंद होने से बचा जा सकता है.
क्यों बैंक को लेना पड़ा ये फैसला? पंजाब नेशनल बैंक ने साफ किया है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य निष्क्रिय खातों से जुड़े जोखिम को कम करना है. किसी भी धोखाधड़ी की आशंका के चलते ऐसे निष्क्रिय या बिना बैलेंस और ट्रांजैक्शन के चालू खातों पर बैंकों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है. इसके साथ ही समय-समय पर खातों की KYC अपडेट करना बैंकिंग नियमों का हिस्सा है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











