
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 17 मई को शनि करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य
AajTak
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 17 मई 2026 को शनि रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. जानें मिथुन, कन्या और मकर राशि के लिए करियर, नौकरी और व्यापार में क्या रहेगा खास प्रभाव.
Shani Nakshatra Parivartan 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, करीब 30 साल बाद 17 मई को शनि देव रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. रेवती नक्षत्र का स्वामी बुध ग्रह है और ज्योतिष में बुध व शनि के बीच मित्रता मानी जाती है. इसलिए शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन कई लोगों के जीवन में खास असर डाल सकता है, खासकर करियर और बिजनेस के मामले में.
ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना जाता है, जबकि बुध बुद्धि, संवाद, व्यापार और तर्क शक्ति के कारक हैं. जब शनि बुध के नक्षत्र में आते हैं तो सही तरीके से काम करने वालों को मेहनत का बेहतर परिणाम मिल सकता है. सफलता भी हासिल होती है. तो आइए जानते हैं कि शनि के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को लाभ होगा.
ज्योतिष शास्त्र में रेवती नक्षत्र का महत्व
रेवती नक्षत्र वैदिक ज्योतिष का 27वां और अंतिम नक्षत्र है, जो मीन राशि के अंतिम भाग में स्थित होता है. इसे पूर्णता और नई शुरुआत का संकेत माना जाता है. इस नक्षत्र के दाता व देवता पूषण हैं, जिन्हें मार्गदर्शक और रक्षक देवता के रूप में जाना जाता है. इसका प्रतीक मछली है, जो संवेदनशीलता और आध्यात्मिक गहराई को दर्शाती है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह बदलाव सकारात्मक रह सकता है. करियर में आ रही रुकावटें धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं. नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं. पदोन्नति की संभावना बन सकती है. मीडिया, लेखन, मार्केटिंग, आईटी और संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है. व्यापार में नए संपर्क और प्रोजेक्ट मिलने के संकेत हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








