
बंदूक-बम-बंकर... कैसे हो रही इजरायल और ईरान में पढ़ाई? कोरोना से भी बुरा दौर
AajTak
2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं
कल्पना कीजिए, एक बच्चा सुबह स्कूल जाने के लिए तैयार होता है, लेकिन बस्ते में टिफिन की जगह उसे सिखाया जाता है कि सायरन बजते ही बंकर की तरफ कैसे भागना है....यह किसी फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि 2026 में इजरायल और ईरान के छात्रों की कड़वी सच्चाई है.
कोरोना के दौर में हमने घरों में कैद होकर पढ़ाई देखी थी, लेकिन आज मिडिल ईस्ट के छात्र जिस दौर से गुजर रहे हैं, वह उससे कहीं ज्यादा खौफनाक है. वहां स्क्रीन पर टीचर की आवाज के साथ-साथ बैकग्राउंड में मिसाइलों के फटने की गूंं सुनाई देती है.
अगर इजरायल की बात करें तो यहां इन दिनों 'पूरीम' (Purim) का त्योहार मनाया जाना था. बच्चे रंग-बिरंगी ड्रेस पहनकर स्कूलों में जश्न की तैयारी कर रहे थे. लेकिन ईरानी मिसाइल हमलों के बाद पूरीम की खुशियां मातम और डर में बदल गईं.
इजरायल के शिक्षा मंत्रालय ने देश के सभी स्कूलों को बंद कर 'रिमोट लर्निंग' यानी ऑनलाइन क्लासेज पर शिफ्ट कर दिया है. शिक्षा मंत्री योआब किश ने मीडिया में साफ किया है कि हालात बहुत जटिल हैं. अब पढ़ाई का मतलब सिर्फ सिलेबस पूरा करना नहीं, बल्कि 'इमोशनल सपोर्ट' बन गया है. यहां सोमवार से जब जूम पर क्लास शुरू हुई, तो शिक्षकों का पहला काम बच्चों के मन से धमाकों का डर निकालना और उन्हें मानसिक रूप से संभालना था.
बंकर ही अब क्लासरूम
जिन बोर्डिंग स्कूलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं, वहां तो बच्चे वहीं रहकर पढ़ रहे हैं. लेकिन जहां सुरक्षा की कमी थी, वहां से बच्चों को रातों-रात सुरक्षित ठिकानों पर शिफ्ट किया गया है. इसके अलावा छात्रों और माता-पिता के बढ़ते तनाव को देखते हुए 24 घंटे की एक 'इमोशनल सपोर्ट' हेल्पलाइन (6312) शुरू की गई है, जहां प्रोफेशनल काउंसलर्स डरे हुए बच्चों की काउंसलिंग कर रहे हैं.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











