
Shukra Shani Yuti 2026: 26 मार्च तक शुक्र शनि की बनी रहेगी अद्भुत युति, इन 3 राशियों को मिलेगा पैसा और तरक्की
AajTak
Shukra Shani Yuti 2026: मीन राशि में बन रही शुक्र-शनि की युति 26 मार्च 2026 तक खास प्रभाव डालेगी, जिसका असर हर जातक के जीवन पर भी देखने को मिलेगा. तो आइए अब जानते हैं कि शुक्र-शनि की युति से किन राशियों को करियर, धन और सफलता के बड़े फायदे मिल सकते हैं.
Shukra Shani Yuti 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब शुक्र और शनि एक ही राशि में आते हैं तो इसका असर सभी राशियों पर पड़ता है. इस बार मीन राशि में बनने वाली यह युति कुछ लोगों के लिए खास लाभ देने वाली मानी जा रही है. द्रिक पंचांग के अनुसार, मीन राशि में शनि-शुक्र की युति 26 मार्च तक बनी रहेगी. इस दौरान खासकर तीन राशियों के लिए यह समय तरक्की, धन लाभ और नए अवसर लेकर आ सकता है. करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं किन राशियों को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है.
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय किस्मत का साथ देने वाला रहेगा. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. नौकरी बदलने का सोच रहे लोगों के लिए यह समय अच्छा साबित हो सकता है. व्यापार या पार्टनरशिप में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. विदेश से जुड़े अवसर भी मिल सकते हैं और यात्रा के संकेत हैं.
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
कर्क राशि के जातकों को भी इस युति का सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है. नौकरी और बिजनेस दोनों में फायदा हो सकता है. अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना हो सकती है. जमीन या संपत्ति से जुड़े काम पूरे होने के संकेत भी हैं.
मीन राशि (Pisces Horoscope)

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.









