
Silver Price Crash: चांदी में 12% की बड़ी गिरावट... 29000 रुपये हुई सस्ती, सोना 9 हजार लुढ़का
AajTak
Silver Price Crash: मिडिल ईस्ट में युद्ध जारी है और ये बढ़ता ही जा रहा है, लेकिन आमतौर पर ग्लोबल टेंशन की स्थिति में तेज रफ्तार से भागने वाले सोना-चांदी तेजी से क्रैश हो रहे हैं. चांदी अब हाई से 1.90 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती मिल रही है.
चांदी की कीमत फिर भर-भराकर टूटी है. गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सिल्वर प्राइस देखते ही देखते क्रैश (Silver Price Crash) हो गया, शाम 6.15 बजे चांदी में 12 फीसदी की भारी गिरावट के साथ लोअर सर्किट लग गया है. यानी झटके में चांदी 29000 रुपये से ज्यादा सस्ती हो चुकी है. इस ताजा गिरावट के बाद अब चांदी अपने ऑल टाइम हाई से 2 लाख रुपये से ज्यादा टूट चुकी है.
दूसरी ओर सोना भी पस्त पड़ा है, MCX पर सोना 6 फीसदी टूट गया है. जिससे कीमत में 9000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है. अमेरिकी फेड रिजर्व द्वारा पॉलिसी रेट को स्थिर रखने के अलावा युद्ध के बीच जोरदार बिकवाली के बीच सोना-चांदी टूटे हैं.
चांदी हाई से 2 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को एमसीएक्स पर कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही चांदी का वायदा भाव अपने बुधवार के बंद 2,48,194 रुपये से गिरकर ओपन हुआ, और खबर लिखे जाने तक चांदी का भाव 12 फीसदी टूटकर 2,18,411 रुपये प्रति किलो पर आ गया. ऐसे में 1 Kg Silver Price 29700 रुपये तक टूट गया.
बात चांदी के हाई लेवल से अब तक आई गिरावट की बात करें, तो बीते 29 जनवरी को सिल्वर प्राइस 4,20,048 रुपये प्रति किलो के लाइफ टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया था और इस लेवल से अब तक काफी क्रैश हो चुका है. ताजा गिरावट के आधार पर कैलकुलेशन करें, तो चांदी अब हाई से 2 लाख रुपये प्रति किलो सस्ती है.
सोना भी लगातार हो रहा धड़ाम चांदी के साथ-साथ सोना भी टूट रहा है. एमसीएक्स पर 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाले सोने का भाव बुधवार को 1,53,025 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और गुरुवार 6 फीसदी की गिरावट के साथ 1,43,844 रुपये पर आ गया है. यानी 10 Gram 24 Karat Gold Rate 9 हजार रुपये कम हो गया. जबकि अपने हाई लेवल 1,93,096 रुपये की तुलना में अब वायदा सोना 50 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है.
सोना-चांदी में गिरावट के बड़े कारण Gold-Silver Rate Fall के पीछे के कारणों का जिक्र करें, तो अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दरों को ये कहते हुए स्थिर रखा गया है कि मिडिल ईस्ट में युद्ध से चरम पर पहुंची ग्लोबल टेंशन से आर्थिक हालात अच्छे नजर नहीं आ रहे. फेड के रुख से सोने-चांदी पर दबाव बढ़ा है.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








