
उत्तर कोरिया के चुनाव पर मीम्स की बाढ़, लोग बोले-यह स्कूल के ग्रुप प्रोजेक्ट जैसा
AajTak
उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.
दुनिया के ज्यादातर देशों में चुनाव का मतलब होता है कड़ी टक्कर, अलग-अलग पार्टियों के बीच मुकाबला और अनिश्चित नतीजे. लेकिन कुछ जगहों पर चुनाव के नतीजे इतने 'एकतरफा' होते हैं कि लोग हैरान रह जाते हैं. कुछ ऐसा ही हाल हाल ही में उत्तर कोरिया के चुनावों में देखने को मिला, जहां नेता किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले.
आमतौर पर जहां कुछ प्रतिशत का अंतर भी बड़ा माना जाता है, वहीं इतने भारी बहुमत ने लोगों का ध्यान खींच लिया. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई और देखते ही देखते मीम्स की बाढ़ आ गई.
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन एक बार फिर चुनाव में भारी बहुमत से जीत गए हैं. हाल ही में हुए संसदीय चुनावों में उनकी पार्टी ने लगभग सभी सीटों पर जीत हासिल की. लेकिन इस बार चुनाव के नतीजों से ज्यादा चर्चा सोशल मीडिया पर बन रहे मीम्स की हो रही है.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं









