
टेलीग्राम से टेराबॉक्स तक... धुरंधर 2 लीक की खबरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
AajTak
Dhurandar 2 सिनेमाघरों में रीलीज हो चुकी है. भारत में पायरेसी बैन है, लेकिन चाह कर भी इस पर शिकंजा नहीं कसा जा सकता है. मल्टिपल सोर्सेस के हवाले से खबर है कि पूरी फिल्म इंटरनेट पर 4K में अनसेंसर्ड लीक हो चुकी है.
भारत में पायरेसी बैन और अवैध है. लेकिन बैड एक्टर्स बाज नहीं आते.रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज रिलीज के साथ ही इंटरनेट पर लीक होने के दावे तेजी से वायरल हो रहे हैं. रेडिट और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर कई पोस्ट सामने आए हैं.
कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि ये फिल्म हाई क्वालिटी में लीक हो चुकी है और कुछ जगहों पर इसका साइज 72GB तक बताया जा रहा है.
कुछ यूजर्स का दावा है कि यह फाइल 4K और 60fps में है, जबकि कुछ लोग कह रहे हैं कि इसका ZIP वर्जन भी शेयर किया जा रहा है. एक पोस्ट में यह भी कहा गया कि लिंक को कई बार डाउनलोड किया जा चुका है.
पायरेसी को लेकर बड़े सवाल
पायरेसी बैन है और इससे मेकर्स को काफी नुकसान होता है, लेकिन फिर भी कुछ ऐप्स पर Dhurandar 2 घड़ल्ले से देखी जा रही है. कई यूजर्स लगातार इसकी पुष्टि भी कर रहे हैं. बता दें कि कुछ ऐसे ऐप्स हैं जहां रीलीज होते ही फिल्म स्ट्रीम होनी शुरू हो जाती है. हालांकि ये ऐप्स प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर मौजूद नहीं होते हैं, लेकिन APK के जरिए आसानी से इन्हें डाउनलोड किया जा सकता है.
हालांकि लिंक कई लोगों के लिए काम नहीं कर रहा. मैसेज मिल रहा है कि कई बार डाउनलोड किए जाने की वजह से अभी फिलहाल एवेलेबल नहीं है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








