
Hindu Nav Varsh 2026 Rashifal: आज से शुरू हुआ विक्रम संवत 2083, अगले 1 साल इन राशियों को होगा लाभ
AajTak
Hindu Nav Varsh 2026 Rashifal: हिंदू नववर्ष की शुरुआत आज से हो चुकी है. ज्योतिष के अनुसार, इस साल गुरु राजा और मंगल मंत्री रहेंगे. ग्रहों की खास स्थिति और अधिक मास के कारण यह साल कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव और नए अवसर लेकर आ सकता है.
Hindu Nav Varsh 2026 Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार, नए साल की शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से मानी जाती है. साल 2026 में यह तिथि 19 मार्च को पड़ रही है और इसी दिन से विक्रम संवत 2083 का आरंभ होगा. ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक, इस नए संवत्सर को रौद्र संवत्सर कहा जा रहा है. हर नए संवत्सर में ग्रहों को अलग-अलग पद दिए जाते हैं. इस बार गुरु (बृहस्पति) को राजा और मंगल को मंत्री का स्थान मिला है. बृहस्पति को ज्ञान, धर्म और समृद्धि का ग्रह माना जाता है, जबकि मंगल ऊर्जा, साहस और शक्ति का प्रतीक है. ऐसे में यह साल कई लोगों के लिए नई शुरुआत और महत्वपूर्ण फैसले लेने का समय माना जा रहा है.
हिंदू नववर्ष की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से शुरू हो चुका है. आज से ही विक्रम संवत 2083 का भी आरंभ हो रहा है. धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी. यही कारण है कि इस तिथि को बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है. इसी दिन से पूरे वर्ष व्रत, त्योहार और धार्मिक कार्यक्रमों का नया क्रम शुरू हो जाता है.
हिंदू नववर्ष में 12 की जगह होंगे 13 महीने
साल 2026 की एक खास बात यह भी है कि इस वर्ष अधिक मास पड़ रहा है. इसके कारण पूरे साल में सामान्य 12 महीनों की जगह 13 महीने होंगे. ज्येष्ठ का अधिक मास 17 मई से 15 जून 2026 तक रहेगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह समय पूजा-पाठ और आध्यात्मिक कार्यों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दौरान धैर्य और सोच-समझकर किए गए काम भविष्य में लाभ दे सकते हैं.
नव संवत्सर में जरूर करें ये शुभ काम (Hindu Nav Varsh 2026 Upay)
ज्योतिष के अनुसार, इस साल मेहनत और संयम का विशेष महत्व रहेगा. लोगों को अपने कामों की अच्छी योजना बनाकर आगे बढ़ना चाहिए. अनावश्यक खर्च से बचना और स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी रहेगा. धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिल सकती है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.










