
सैमसंग का धमाका! 13999 में पेश किया 6,000mAh बैटरी, पावरफुल कैमरा और हाई रिफ्रेश रेट वाला फोन
AajTak
सैमसंग ने भारत में एक बजट स्मार्टफोन Galaxy M17e लॉन्च किया है. इस फोन में 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा और हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है. कंपनी का दावा है कि इसमें 6 साल तक अपडेट मिलते रहेंगे.
Samsung ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Galaxy M17e 5G लॉन्च कर दिया है. कंपनी की M सीरीज लंबे समय से भारत में मिड और बजट सेगमेंट के यूजर्स को टार्गेट करती रही है और नया फोन भी उसी कैटेगरी में पेश किया गया है.
इस स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 5G प्रोसेसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. Samsung का कहना है कि यह फोन 20 मार्च से Samsung की वेबसाइट, Amazon और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
Galaxy M17e 5G: कीमत
Galaxy M17e 5G को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है. इसका बेस वेरिएंट 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 13,999 रुपये रखी गई है. वहीं 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है. फोन दो कलर ऑप्शन्स Vibe Violet और Blitz Blue में एवेलेबल होगा.
यह भी पढ़ें: AI से मालामाल Samsung Galaxy S26 सीरीज, बड़े काम के ये 5 फीचर
Galaxy M17e 5G: डिस्प्ले और डिजाइन

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.







