
100 फीट के खंभे पर बांसुरी बजा रहा शख्स, साथ में उड़ते दिखे लोग! देखें वीडियो
AajTak
मेक्सिको की प्राचीन परंपरा Voladores de Papantla इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस अनोखे धार्मिक कार्यक्रम में लोग 80–100 फीट ऊंचे खंभे से रस्सियों के सहारे हवा में घूमते हुए नीचे आ रहे हैं.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक बहुत ऊंचे खंभे पर चढ़कर हवा में घूमते हुए नीचे आते नजर आ रहे हैं. पहली नजर में यह किसी खतरनाक स्टंट जैसा लगता है, लेकिन असल में यह एक सदियों पुरानी सांस्कृतिक परंपरा है, जिसे Voladores de Papantla कहा जाता है. यह परंपरा मेक्सिको के आदिवासी समुदायों से जुड़ी हुई है और इसे 'उड़ने वालों का नृत्य' भी कहा जाता है. इसमें कुल पांच लोग हिस्सा लेते हैं. एक व्यक्ति खंभे के सबसे ऊपर बैठकर बांसुरी या ढोल बजाता है, जबकि बाकी चार लोग रस्सियों से बंधकर ऊपर से कूदते हैं और गोल-गोल घूमते हुए धीरे-धीरे जमीन तक उतरते हैं. यह सीन ऐसा लगता है जैसे वे हवा में उड़ रहे हों.
कलाकार सिर्फ रस्सियों के भरोसे यह प्रदर्शन करते हैं, इसलिए इसमें बहुत अभ्यास और साहस की जरूरत होती है.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.











