
भारत में Honda की बड़ी तैयारी, शुरू हुई SUV की टेस्टिंग, Nexon को देगी टक्कर
AajTak
Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Honda भारतीय बाजार के लिए बड़ी तैयारी कर रही है. कंपनी ने अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV होंडा 0 अल्फा की टेस्टिंग को हरी झंडी दिखा दी है. इस ऐलान के बाद कार को टेस्टिंग के वक्त रोड पर स्पॉट किया गया है. Honda Zero Alpha को कंपनी के राजस्थान के तापुकारा प्लांट के पास देख गया है.
नए वीडियो से कार के असल लुक का अंदाजा लगाया जा सकता है. खासकर गाड़ी के साइज और रोड प्रजेंस का अंदाजा साफ-साफ लग रहा है. हालांकि, टेस्टिंग के दौरान कार पर काफी ज्यादा कैमेफ्लॉज है, लेकिन उसके डिजाइन का अंदाजा लगाया जा सकता है.
इस कार को मारुति अर्टिगा, मारुति सेलेरियो, ब्रेजा और टाटा नेक्सॉन के साथ देखा गया है. इससे कार के साइज का अंदाजा आसान से लग जाता है. टेस्टिंग के दौरान ये कार सब-4 मीटर की गाड़ियों से बड़ी लगती है. तस्वीरों के ये कार नेक्सन और ब्रेजा से अच्छी खासी बड़ी लग रही है.
कंपनी इसे 4 मीटर से लंबी रख सकती है. साथ ही इसका डिजाइन लैंग्वेज भी काफी लग है. कार को भारत की अलग-अलग सड़कों पर टेस्ट किया जाएगा. इसमें कार हाईवे, शहरों से और खराब रास्तों से गुजरेगी, जिसमें उसकी रेंज, एफिशिएंसी और ओवरऑल परफॉर्मेंस का पता चलेगा.
यह भी पढ़ें: Honda WN7: 130KM रेंज... 30 मिनट में चार्ज, होंडा की पहली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च
ये प्रोटोटाइप होंडा जीरो सीरीज कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है. कार में हेक्सागन डिजाइन वाला स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जो फ्यूचरेस्टिक लगता है. सेंटर में होंडा का नया वाला लोगो इस्तेमाल किया गया है. स्टीयरिंग पर कई सारे कंट्रोल भी दिए गए हैं और पैडल शिफ्टर भी नजर आ रहे हैं.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








