
चीन में लोग क्यों पी रहे यूरिन में उबले अंडे से बनी कॉफी, एक कप के दे रहे इतने पैसे
AajTak
चीन में इन दिनों एक अजीबोगरीब कॉफी काफी चर्चा में है. इसे यूरिन में उबाले गए अंडे से तैयार किया जाता है. इस एक कप कॉफी की कीमत भी अच्छी खासी है.
चीन के एक कैफे में बच्चों के यूरिन में उबाले गए अंडों से बनी कॉफी मिल रही है. इसे पौष्टिक मानकर लोग खूब पी रहे हैं और इसकी कीमत भी ठीक-ठाक है. इस अजीबोगरीब कैफीनयुक्त ड्रिंक बनाने वाली कंपनी का दावा है कि यह कॉफी गर्मी में नींद आने की समस्या और लू लगने से बचाती है. वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि यह जहरीला है और इससे कोई लाभ नहीं है.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में एक कॉफी शॉप एक नए प्रकार की कॉफी पेश कर रही है जिसमें बच्चों के यूरिन में उबाले गए अंडे मिलाए जाते हैं. पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत के डोंगयांग शहर में स्थित एक दुकान ने हाल ही में इस विशेष ड्रिंक को बेचना शुरू किया है और दावा किया है कि यह काफी लोकप्रिय है.
एक कप की कीमत 28 युआन (4 अमेरिकी डॉलर) यानी 350 रुपये के करीब है. यह आउटलेट हर वीकेंड में 100 से अधिक कप काफी बेचता है. डोंगयांग में बच्चों के यूरिन में उबाले गए अंडे एक खास व्यंजन हैं. स्थानीय लोगों का मानना है कि बच्चों का यूरिन,जिसमें 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे हो सकते हैं, गर्मी में नींद आने और लू लगने से बचने में मदद कर सकता है.
यूरिन में उबले अंडे खाने का इतिहास लंबा रहा है ऐसा कहा जाता है कि बच्चे के यूरिन में उबाले गए अंडे का इतिहास सोंग राजवंश (960-1279) से शुरू होता है, जब एक सैन्य टुकड़ी ने डोंगयांग के लोगों को परेशान किया था. एक सेनापति को अंडे खाने की इच्छा हुई और उसने एक बूढ़े आदमी से उन्हें उबालने को कहा. वह आदमी अंडे लेने गया, लेकिन उसने पाया कि जिस बर्तन में अंडे थे, वह एक बच्चे के पेशाब से भरा हुआ था.
जनरल बहुत क्रोधित हुआ, इसलिए उस व्यक्ति ने समझाया कि यूरिन एक बेहतरीन टॉनिक है और ऐसा एक अंडा खाने से एक साल तक पैरों का दर्द नहीं होता है. इस व्यंजन को 2008 में डोंगयांग शहर की सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया था.प्राचीन काल में कुछ पारंपरिक चीनी चिकित्सा नुस्खों में बच्चों के यूरिन का भी इस्तेमाल किया जाता था. हालांकि, आजकल के डॉक्टर इसे जहरीला और अस्वच्छ मानते हुए इसके सेवन की सलाह नहीं देते हैं.
कॉफी के ऊपर भूनकर रखे जाते हैं अंडे डोंगयांग की दुकान में बच्चे के यूरिन से बने अंडों को भूनकर कॉफी के ऊपर रखा जाता हैं. दुकान के एक कर्मचारी ने बताया कि ग्राहक अंडे को कॉफी से अलग खा सकते हैं या फिर उसे कॉफी में मिलाकर पी सकते हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








