
Weekend Curfew in Delhi: दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू की शुरुआत, देखें खान मार्केट, CP, लाजपत नगर का हाल
AajTak
रात दस बजने के साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में अब कोरोना की तीसरी लहर का 55 घंटे का वीकेंड कर्फ्यू शुरू हो चुका है. अब दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर से जनता को सुरक्षित रखने के मकसद से वीकेंड कर्फ्यू शुरू हो चुका है. वीकेंड कर्फ्यू यानी दिल्ली में शुक्रवार रात दस बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक वीकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा. आपके मन में कई सवाल होंगे? सवाल होगा कि क्या मेट्रो वीकेंड पर चलेगी? क्या बस चलेगी? क्या होटल-रेस्टोरेंट खुलेंगे? वीकेंड कर्फ्यू पर क्या एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन-बस स्टेशन से आ रहे हैं तो ऑटो-टैक्सी चलेंगे? क्या बाहर डॉक्टर को दिखाने जा पाएंगे? जानें इनके जवाब और देखें दिल्ली का हाल.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










