
Weather Updates: यूपी में आज भी बारिश की संभावना, पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी, जानें मौसम का हाल
AajTak
Weather Forecast Today: मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में माध्यम तीव्रता की बारिश होने की संभावना है. वहीं, पश्चिमी हिमालय के हल्की बारिश और हिमपात संभव है. पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है.
Weather Forecast Updates Today 10 January 2022: उत्तर भारत के कई राज्यों में बीते 3 दिनों से बारिश की गतिविधियां जारी हैं. हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (सोमवार) यानी 10 जनवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है. जबकि उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, नजीबाबाद, चांदपुर, बिजनौर, सियाना, गढ़मुक्तेश्वर और आस-पास के हिस्सों में अगले कुछ घंटों में बारिश हो सकती है. जबकि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट बनी रहेगी. 10-01-2022; 0645 IST; Light intensity rain/drizzle would occur over and adjoining areas of Nazibabad, Chandpur, Shikarpur, Debai, Atrauli, Siyana, Jhangirabad, Anupsahar, Gharmukteshwar (U.P.) during next 2 hours.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










