
Weather Updates: उत्तर-पश्चिमी भारत में मॉनसून वापसी के संकेत, यूपी-पंजाब समेत इन राज्यों में बारिश की संभावना
AajTak
Weather Updates Today: उत्तर- पश्चिम भारत के कई हिस्सों में स्थितियां फिर से मॉनसून की वापसी के अनुकूल बन रही है. इस बीच मौसम विभाग ने गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावनाएं जताई है.
Today Weather Forecast Updates: उत्तर-पश्चिम भारत में मॉनसून फिर से जल्द वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं. मौसम विभाग के मुताबिक दौरान गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, यूपी और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 4 दिनों के दौरान ठीक-ठाक बारिश की संभावना बनी हुई है. Conditions are becoming favourable for further withdrawal of southwest monsoon from some more parts of Gujarat, entire Rajasthan, Punjab, Haryana, Chandigarh & Delhi, Jammu, Kashmir, Ladakh, Himachal Pradesh, Uttarakhand, UP and some parts of Madhya Pradesh during next 3-4 days.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










