
Weather Update Today: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में ठंड का कहर, जानिए अपने शहर का हाल
AajTak
IMD Forecast Weather Update: उत्तराखंड के पहाड़ों में इन दिनों जबरदस्त ठंड पड़ रही है. पिथौरागढ़ जिले में भी ठंड का असर साफ दिखाई दे रहा है. जिले के ऊंचाई वाले इलाकों ने तो ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. हालांकि, दिल्ली में आने वाले कुछ दिनों तक राहत मिलते रहने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, नई दिल्ली में आज न्यूनतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम पारा 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
Weather Forecast Today: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश की वजह से मैदानी इलाकों में ठंडक का कहर जारी है. कई राज्यों में शुक्रवार से मौसम में बदलाव आने का अनुमान जताया गया है. हालांकि, दिल्ली में आने वाले कुछ दिनों तक राहत मिलते रहने की संभावना है. उधर, उत्तराखंड में कड़ाके की सर्दी से हाल बेहाल हैं. मुनस्यारी में चीन सीमा पर स्थित मापांग झरना पूरी तरह जम गया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










