
Weather Update: दिल्ली में कोहरा लेकिन बढ़ने लगा पारा, अब झमाझम बारिश बढ़ाएगी ठंड? IMD ने जारी किया अलर्ट
AajTak
आज, 31 जनवरी को भी दिल्ली में सुबह के वक्त घना कोहरा देखा गया. मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इसके बाद कल, फरवरी की शुरुआत से ही न्यूनतम तापमान यानी रात के तापमान में तो बढ़त देखने को मिलेगी लेकिन दिन के तापमान में कमी के आसार बन रहे हैं.
राजधानी दिल्ली में सुबह के वक्त अच्छा खासा कोहरा रहने लगा है लेकिन हर दिन तापमान में भी इजाफा हो रहा है. दोपहर के वक्त तेज धूप से दिन के तापमान में बढ़त देखने को मिल रही है. वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़ रहा है. लेकिन इसके साथ ही दिल्लीवालों को प्रदूषण की मार भी झेलनी पड़ रही है. हवा में प्रदूषण का स्तर बहुत खराब श्रेणी में पहुंच रहा है. हालांकि दिल्ली में जल्द ही बारिश होने वाली है, जिससे मौसम में तब्दीली देखने को मिलेगी.
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज
आज, 31 जनवरी को भी दिल्ली में सुबह के वक्त घना कोहरा देखा गया. मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इसके बाद कल, फरवरी की शुरुआत से ही न्यूनतम तापमान यानी रात के तापमान में तो बढ़त देखने को मिलेगी लेकिन दिन के तापमान में कमी के आसार बन रहे हैं.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
दरअसल 1 फरवरी को एक्टिव हो रहे ताजा पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिन के वक्त बढ़ने वाले तापमान में कुछ कमी देखी जाएगी और 3 से 4 फरवरी को झमाझम बारिश के आसार बन रहे हैं. जिससे सूरज नदारद रहेगा और लोगों को ठंड का एहसास होगा. हालांकि बारिश के दौर में न्यूनतम तापमान में बढ़त देखी जाती है.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










