
Weather Update: ठंड के बीच बारिश दिल्ली समेत इन हिस्सों में बढ़ाएगी मुश्किलें, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
AajTak
IMD Weather Alert: मौसम विभाग ने नौ जनवरी तक कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है. IMD के अलर्ट के अनुसार, आज (7) से 9 जनवरी के बीच के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में व्यापक रूप हल्की / मध्यम वर्षा होने की संभावना है.
Weather Update Today, Delhi Rainfall: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में अगले कई दिनों तक शीतलहर की संभावना नहीं है, लेकिन ठंड जारी रहेगी. इन सबके बीच मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले तीन दिनों तक बारिश कई राज्यों में मुश्किलें बढ़ा सकती है. उधर, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले दो दिनों तक व ओडिशा, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 24 घंटे तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. नॉर्थ वेस्ट, सेंट्रल इंडिया, उत्तर भारत और गुजरात में न्यूनतम तापमान नॉर्मल से अधिक रहेगा. इसके अलावा, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान सफदरजंग में 6.5 डिग्री सेल्सियस और पालम में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ♦ Minimum temperatures are above normal by 3-6°C over most parts of Northwest & central India and Gujarat and near normal over rest parts of North India. ♦ No Cold Wave Conditions likely over North India during next 5 days.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










