
Weather Update: केरल, तमिलनाडु में बारिश, जानें दिल्ली से यूपी तक के मौसम का हाल
AajTak
Mausam Ki Jankari: दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है. यहां पढ़िए आज के मौसम का हाल.
Weather Update, IMD: देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है. उत्तर भारत में लगातार तापमान में कमी दर्ज की जा रही है तो वहीं, बुधवार को कोरापुट जिले के सिमिलीगुडा क्षेत्र में तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जिससे यह ओडिशा का सबसे ठंडा स्थान बन गया. देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां भी तापमान में कमी दर्ज की जा रही है. दिल्ली में सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड भी महसूस की जा रही है.
दिल्ली में आज क्या रहेगा तापमान मौसम विभाग की मानें तो राजधानी दिल्ली में आज, 17 नवंबर को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. अगले दो दिन तक इसमें और गिरावट की संभावना बनी हुई है. 18 नवंबर को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 19 नवंबर को न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. अगर प्रदूषण की बात करें तो कल शाम 7 बजे के करीब दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पर AQI 260 दर्ज किया गया, जो कि खराब श्रेणी में आता है.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, सुबह के वक्त हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है. गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. अगर प्रदूषण की बात करें तो कल शाम को इंदिरापुरम स्टेशन पर AQI 167 दर्ज किया गया था, जो कि मध्यम श्रेणी में आता है.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
इन राज्यों में बारिश मौसम पूर्वानुमान ऐजेंसी स्काईमेट की मानें तो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. दक्षिण केरल और दक्षिण तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के इलाकों में समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी. साथ ही, हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे के आसपास हो सकती है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










