
Weather Update: इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश, दिल्ली से यूपी तक जानें मौसम का हाल
AajTak
Mausam Ki Jankari: उत्तर भारत में मौसम शुष्क बना हुआ है तो कई राज्यों में अब भी बारिश के आसार बने हुए हैं. मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर आज बर्फबारी भी हो सकती है. यहां पढ़िए आज के मौसम का पूरा हाल.
IMD Rainfall, Mausm Ki Jankari: उत्तर भारत में जहां एक ओर मौसम शुष्क बना हुआ है तो वहीं दूसरी ओर दक्षिण और बंगाल की खाड़ी के आसापस के इलाकों में बारिश का अलर्ट है. देश की राजधानी दिल्ली में आज, 20 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, प्रेदश में आज आसमान साफ रहेगा.
दिल्ली में बारिश की गतिविधियां बंद होने के बाद से प्रदूषण का खतरा बढ़ गया है. कल दिल्ली का औसत AQI 228 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है. वहीं, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भी AQI 230 दर्ज किया गया है. आज की बात करें, तो आज सुबह भी ये खराब श्रेणी में दर्ज हुआ है. दिल्ली के आनंद विहार में सुबह AQI 393 पहुंच गया है.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहेगा. वहीं, गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जाएगा. लखनऊ और गाजियाबाद, दोनों ही जगहों पर आसमान साफ रहने के आसार हैं.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो अंडमान में बन रहे साइक्लोनिक सिस्टम के कारण 25,26 और 27 अक्टूबर को झारखंड में हल्की बारिश हो सकती है. दिवाली के दिन भी झारखंड में काले बादल छाए रहने के आसार हैं. झारखंड के IMD निदेशक अभिषेक आनंद ने आजतक को बताया कि यूं तो मॉनसून बुधवार या गुरुवार तक यहां से रिट्रीट कर जायेगा लेकिन अंडमान में बन रहे सिस्टम से राज्यवासियों को मौसम की वजह से परेशानी झेलनी पड़ सकती है. ( सत्यजीत कुमार का इनपुट).
दिल्ली में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










