
Weather Update: इन राज्यों में आज भी बरसेंगे बादल, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
AajTak
अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में उत्तर पश्चिमी हवाओं के जारी रहने की संभावना है. देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है.
Weather Update Today: भारत के पूर्वोत्तर राज्यों और बांग्लादेश में ठीक-ठाक तबाही मचाने के बाद सितरंग तूफान अब पूरी तरह से कमजोर पड़ चुका है. फिलहाल, ये तूफान कमजोर होकर असम और आसपास के क्षेत्रों में है. एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है. इन राज्यों में अगले 24 घंटे में ठीक-ठाक बारिश हो सकती है.
बांग्लादेश में सितरंग तूफान के चलते कई मकान ढह गए. इसके अलावा कई पेड़ उखड़ गए, सड़क संपर्क और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. मंगलवार को तटीय क्षेत्र के निकटवर्ती जिलों में करीब एक करोड़ लोगों को बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाई. ‘प्रोथोम एलो’ अखबार के मुताबिक, ‘‘मंगलवार शाम छह बजे तक, 64 में से 16 प्रशासनिक जिलों से 35 लोगों की मौत होने की सूचना मिली थी. हालांकि, अधिकारियों ने अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि की है. अन्य को अभी ‘लापता’ की श्रेणी में रखा है.
मौसम विभाग के मुताबिक 29 और 30 अक्टूबर को तामिलनाडु, कराईकल बिजली गरजने के साथ-साथ भारी बारिश देखने को मिल सकती ह. वहीं, मध्य आंध्र प्रदेश, यनम, रॉयलसीमा, केरल में 30 अक्टूबर को ठीक-ठाक बारिश हो सकती है.
Scattered/Fairly widespread light/moderate rainfall with isolated heavy falls & thunderstorm/lightning very likely over Tamil Nadu, Puducherry & Karaikal on 29th & 30th and over Coastal Andhra Pradesh & Yanam, Rayalaseema and Kerala & Mahe on 30th October, 2022. pic.twitter.com/mraFhF9TIW
अगले 24 घंटे में यहां होगी बारिश
अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में उत्तर पश्चिमी हवाओं के जारी रहने की संभावना है. देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है. तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










