
Weather Today: होली से पहले मौसम कूल-कूल... दिल्ली-NCR में छाए बादल, पूरे उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट
AajTak
होली से पहले मौसम ने अचानक करवट ले ली है. दिल्ली समेत कई इलाकों में अचानक मौसम कूल-कूल हो गया है. आसमान में बादल छाए हैं और संभावना है कि होली के दिन रंगों के साथ बादल भी बरसेंगे.
आमतौर पर होली के त्योहार को गर्मियों की शुरुआत माना जाता है लेकिन आज (13 मार्च) होली से एक दिन पहले मौसम ने अचानक करवट ले ली है. कल तक जहां तेज धूप सता रही थी वहीं आज मौसम नरम पड़ गया है. दिल्ली समेत आसपास के सभी इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं. इसके अलावा भी लगभग पूरे उत्तर भारत में आज बारिश की संभावना है.
दिल्ली-NCR में बूंदाबांदी
मौसम विभाग ने आज सुबह के वक्त दिल्ली (अयानगर, डेरामंडी), एनसीआर (गुरुग्राम, मानेसर, बल्लभगढ़) सोहना (हरियाणा) जट्टारी, खैर, अलीगढ़ (यूपी) के अलग-अलग स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है. हालांकि इसका असर पूरी दिल्ली और आसपास के इलाको में नजर आ रहा है. मौसम विभाग ने दिल्ली में 16 मार्च तक हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है.
क्यों अचानक बदला मौसम?
बता दें कि आज से अगले तीन से चार दिनों में लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे, जिससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में व्यापक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के अलावा, उत्तर पश्चिमी राजस्थान और पाकिस्तान के आसपास एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण विकसित हो रहा है.
पूरे उत्तर भारत में बरसेंगे बादल

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










