
Weather Today: हिमाचल से बिहार तक... इन राज्यों में आज भी बारिश की संभावना, जानें दिल्ली-यूपी के मौसम का हाल
AajTak
मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश विदर्भ, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड समेत देश के ज्यादातर राज्यों में आज, 17 अगस्त को बारिश का पूर्वानुमान है. IMD की मानें तो आज से पूर्वी भारत के हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. आइए जानते हैं आईएमडी ने क्या दी जानकारी.
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है. इन दोनों पहाड़ी राज्यों में बारिश और लैंडस्लाइड जानलेवा साबित हुई है. वहीं, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश देखने को मिल रही है. मौसम विभाग की मानें तो पूर्वी भारत के राज्यों में आज (गुरुवार) से बारिश की गतिविधियों में तेजी देखने को मिलेगी. वहीं, 17 अगस्त से मध्य भारत से जुड़े राज्यों में भी बारिश की गतिविधियों में तीव्रता देखने को मिलेगी.
नई दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज, 17 अगस्त को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज दिल्ली के आसमान में बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है. दिल्ली में 19 अगस्त से बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. 18 अगस्त को नई दिल्ली में मौसम साफ रहेगा.
दिल्ली में कब होगी बारिश?
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में आंशिकतौर पर बादल छाए रह सकते हैं. लखनऊ में 18 अगस्त से बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, गाजियाबाद में भी आज बारिश का पूर्वानुमान नहीं है.
अन्य राज्यों का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, पूर्वोत्तर भारत, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश विदर्भ, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.
इसी के साथ, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वी राजस्थान, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात के कुछ हिस्सों, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर और तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










