
Weather Today: सुबह से ही सताने लगी गर्मी, अगले कुछ घंटों में UP-MP समेत इन राज्यों में बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
AajTak
12 अप्रैल की सुबह से ही सख्त गर्मी के बाद मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों यानी सुबह 9 से 10 बजे के करीब बारिश का अलर्ट जारी किया है. आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल.
देश की राजधानी दिल्ली समेत अधिकतर राज्यों में गर्मी का सितम शुरू हो गया है. यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने को तैयार है. आलम ये है कि तड़के सुबह से ही अब गर्मी सताने लगी है. ये आलम उत्तर पश्चिम भारत के सभी मैदानी इलाकों का है. हालांकि आज यानी 12 अप्रैल से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. इससे कई राज्यों में अच्छी बारिश और तेज हवाएं चलेंगी और गर्मी से कुछ राहत मिलेगी. आइये जानते हैं, देशभर के मौसम का हाल.
12 अप्रैल की सुबह से ही सख्त गर्मी के बाद मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों यानी सुबह 9 से 10 बजे के करीब बारिश का अलर्ट जारी किया है. नवीनतम उपग्रह इमेजरी और नागपुर राडार अगले 2-3 घंटों के दौरान विदर्भ, छत्तीसगढ़, उत्तरी मध्य प्रदेश और दक्षिण उत्तर प्रदेश में गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और कभी-कभी तेज़ हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना दिखाते हैं. वहीं, इसी अवधि के दौरान सुदूर दक्षिण केरल में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और कभी-कभी तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में आज भी अधिकतम तापमान 39 डिग्री रह सकता है और न्यूनतम तापमान भी 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा. हालांकि आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं लेकिन गर्मी से राहत की कोई खास उम्मीद नहीं है. लेकिन कल (13 अप्रैल) से दिल्ली का मौसम बदलेगा. 13 अप्रैल की रात में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश, धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ेंगे. इससे गर्मी में काफी राहत देखने को मिलेगी. ये सिलसिला दो से तीन दिन रह सकता है.
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










