
Weather Today: शीतलहर से बढ़ा ठंड का प्रकोप, कहीं कोहरा तो कहीं बारिश...जानें दिल्ली से तमिलनाडु तक का मौसम
AajTak
IMD Rainfall Alert: दिल्ली में तापमान में गिरावट के साथ प्रदूषण का खतरा भी बढ़ रहा है. वहीं, दक्षिण के राज्यों में बारिश का दौर जारी है. दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है. यहां पढ़ें आज के मौसम का अपडेट.
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में दिसंबर की शुरुआत के साथ ही हल्की ठंड बढ़ गई है. वहीं, दक्षिण के राज्यों में बारिश का दौर जारी है. दिल्ली में तापमान में गिरावट के साथ प्रदूषण बढ़ता नजर आ रहा है. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के इलाकों में एक कम दबाव का क्षेत्र बना है, इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ने की उम्मीद है. जो 6 दिसंबर की शाम तक बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में एक डिप्रेशन में बदल सकता है.
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग की मानें तो राजधानी दिल्ली में आज, 06 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है. इसके अलावा दिल्ली के कई इलाकों में सुबह के समय कोहरा और आसमान में धुंध छाई है. अगर प्रदषण की बात करें तो हवा की गुणवत्ता यानी एयर क्वालिटी बेहद खराब कैटेगरी में बरकरार है. बीते दिन शाम 6 बजे के करीब दिल्ली के आनंदविहार स्टेशन इलाके में AQI 374 दर्ज किया गया, जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में हल्का तो कई जगहों पर घना कोहरा देखने को मिल रहा है. गाजियाबाद की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जाएगा. गाजियाबाद में भी कोहरा की धुंध है. अगर प्रदूषण की बात करें तो गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्टेशन कल शाम 6 बजे AQI 241 दर्ज किया गया.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
उत्तराखंड में कैसा मौसम? उत्तराखंड के पहाड़ों में शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है. राहगीरों और स्थानीय लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है. बागेश्वर के मैदानी क्षेत्रों में सुबह जबरदस्त कोहरे से ठंड बढ़ गई है और पाला पड़ने से स्थानीय लोगो के साथ साथ राहगीरों को भी मुश्किल हो रही है.
दिल्ली के मौसम की जानकारी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










