
Weather Today: मौसम का बदला मिजाज! यूपी-दिल्ली में बारिश, कोहरे से राहत, जानें नॉर्थ इंडिया का वेदर
AajTak
दिल्ली-यूपी में बारिश से मौसम का मिजाज बदला है. वहीं, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश एवं बर्फबारी की गतिविधियां जारी हैं. मौसम विभाग की मानें तो उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में अगले पांच दिनों के दौरान पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा.
Weather Fprecast Today, 01 Feb: पंजाब, हरियाणा, उत्तर और पश्चिम राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाके सर्दियों के मौसम में असामान्य रूप से शुष्क रहे हैं. हालांकि, अब मौसम ने करवट ली है. बीते दिन यानी 31 जनवरी को देश की राजधानी नई दिल्ली समेत उत्तर भारत के कुछ इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिली हैं. मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 01 फरवरी को भी उत्तर भारत के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी.
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के नरेला, अलीपुर, विवेक विहार, जाफकपुर, नजफगढ़, पालम, सफदरजंग, लोधी रोड, महरौली और एनसीआर के बदादुरगढ़, इंद्रापुरम और आस-पास के इलाकों में अगले कुछ घंटे बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. वहीं, यूपी के गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, बिजनौर, सहारनपुर, अमरोहा, हापुड़, संभल, बरेली, चंदौसी और आस-पास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
नई दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग (IMD) की मानें तो आज यानी 01 फरवरी को न्यूनतम तापमान 08 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज नई दिल्ली में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. 02 फरवरी की बात करें तो नई दिल्ली में घना कोहरा देखने को मिलेगा. वहीं, न्यूनतम तापमान 8 और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. '
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में आज एक या दो बार बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां भी बारिश देखने को मिलेगी. वहीं, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










