
Weather Today: मुंबई में मॉनसून एक्टिव! उत्तराखंड से हिमाचल तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम
AajTak
Monsoon Updates: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में मॉनसून की एंट्री 26 से 28 जून के बीच हो सकती है. दिल्ली में फिलहाल प्री मॉनसून बारिश देखने को मिल रही है. IMD के मुताबिक, मॉनसून तेजी से मुंबई की ओर बढ़ा है. वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल में भी भारी बारिश का अलर्ट है.
भारत के कई राज्यों में मॉनसून की एंट्री होने के साथ बरसात हो रही है. देश की राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर और उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है. झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बिजनौर, यूपी की राजधानी लखनऊ समेत कई शहरों में बारिश से मौसम सुहावना है और तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग की मानें तो 25-26 जून को उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.
अपने शहर का मौसम जानने के लिए यहां क्लिक करें...
वहीं, देश की राजधानी दिल्ली के लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है. दिल्ली में प्री मॉनसून बारिश देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में मॉनसून की एंट्री 26 से 28 जून के बीच हो सकती है. IMD के मुताबिक, पश्चिमी व पूर्वी यूपी के लगभग सभी इलाकों में 25-26 जून को गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.
#WATCH | Rain lashes parts of the national capital Delhi. (Visuals from Moti Bagh area) pic.twitter.com/Sdu1iS8FT7
वहीं, 27 जून को पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. पूर्वी राजस्थान, उत्तर मध्य प्रदेश और पश्चिमी यूपी में मॉनसून के बादल मंडरा रहे हैं.
In association with an east-west trough from Northwest Rajasthan to Northwest Bay of Bengal and huge moisture feeding to the trough from Arabian Sea and the Bay of Bengal; Intense monsoon clouds visible over East Rajasthan, north MP and East UP. 1/2 pic.twitter.com/aox1SgsiFV

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










