
Weather Today: पहाड़ों पर बर्फबारी से गिरा तापमान! चेन्नई समेत इन शहरों में आज भी बारिश, जानें मौसम
AajTak
Weather Forecast Today: मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण 14 नवंबर को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में काफी व्यापक बारिश या बर्फबारी और आसपास के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. आज (सोमवार) हरियाणा और पश्चिमी राजस्थान में बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है. आइए जानते हैं उत्तर भारत समेत देश के मौसम का हाल.
Weather Update Today: उत्तर भारत के इलाकों में मौसम पूरी तरह शुष्क बना होने के साथ अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगी है. मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के अनुसार, अगले कुछ दिनों में मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है. वहीं, दक्षिणी भारत के कई इलाकों में मौसमी बारिश जारी है. पहाड़ों पर भी हल्की बर्फबारी का दौर जारी है, जिससे मैदानी राज्यों के तापमान में हल्की गिरावट आ रही है. IMD के मुताबिक, दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में सुबह के समय प्रदूषण और कोहरे का मिश्रण देखा जा रहा है. आइये जानते हैं देशभर के मौसम का हाल.
दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आज, 14 नवंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, सुबह के वक्त कोहरा और आसमान में धुंध देखने को मिल रही है. अगर वायु प्रदूषण की बात करें तो AQI बहुत खराब कैटेगरी में बना हुआ है. दिल्ली में आज भी औसत AQI 300 के पार रहने का अनुमान है.
दिल्ली के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश का मौसम?
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहेगा. इसके अलावा सुबह के वक्त कोहरा रहेगा और बाकी दिन के वक्त आसमान साफ रहेगा. प्रदूषण की बात की जाए तो SAFAR के मुताबिक, नोएडा में कल एक्यूआई 346 रहने की संभावना है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










