
Weather Today: पंजाब-हरियाणा से ओडिशा तक इन राज्यों में आज भी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP का मौसम
AajTak
आज (11 जुलाई) ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश संभव है. आइये जानते हैं, देशभर के मौसम का हाल.
मॉनसून अपने अजीब ओ गरीब रंग दिखा रहा है. कुछ राज्यों में आफत की बारिश बरस रही है तो कहीं बारिस तरसा रही है. कृषि पर आधारित ये देश कम बारिश से कई तरह की परेशानियों से जूझ सकता है. वहीं हद से ज्यादा बारिश भी जमीन या फसलों के लिए ठीक साबित नहीं होती. कई राज्य अब भी ऐसे हैं, जिन्हें मूसलाधार बारिश का इंतजार है. वहीं कई बाढ़ और मौसम के कहर से जूझ रहे हैं. आइये जानते हैं, आज कहां-कहां बारिश का अलर्ट है.
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक, आज (11 जुलाई) ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश संभव है. पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, कोंकण व गोवा, तटीय कर्नाटक और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
वहीं, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की वर्षा की संभावना है. मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अगले 24 घंटों के बाद बारिश की तीव्रता में बढ़ोतरी हो सकती है.
दिल्ली-UP का मौसम
राजधानी दिल्ली में आज बारिश के साथ आंधी की संभावना है. हालांकि इसके बहुत तेज होने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने आज दिल्लीवालों के लिए किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है. कुछ ऐसा ही मौसम उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रहने वाला है. यहां दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










