
Weather Today: दिल्ली-UP में बारिश से राहत, लेकिन घने कोहरे के साथ बढ़ी ठंड, जान लीजिए आज का मौसम
AajTak
Weather Forecast Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से आज से राहत मिल जाएगी. हालांकि, मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों तक उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में कंपकंपाती ठंड पड़ेगी.
IMD Citywise Temperature, Weather Update: उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत उत्तर भारत (North India Cold Wave) के विभिन्न राज्यों में अगले दो दिनों तक कंपकंपाती ठंड पड़ने वाली है. मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दो दिनों तक सर्दी सितम ढहाएगी. इसके अलावा, तीन दिनों तक इन इलाकों में सुबह और शाम को घना कोहरा (Dense Fog) भी छाया रहेगा. हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश (Rain) से आज से राहत मिल जाएगी लेकिन ठंड और कोहरा छाया रहेगा. दिल्ली, यूपी, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड आदि राज्यों में आज बारिश नहीं होगी. #WATCH Delhi: A thick layer of fog engulfs the national capital, resulting in extremely reduced visibility Visuals from Firoz Shah road, Rajpath, and India Gate pic.twitter.com/VzAkv8EShq

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










