
Weather Today: दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बारिश ने गर्मी से दी राहत, जानें पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम
AajTak
साइक्लोन बिपरजॉय के बाद से दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव देखने को मिला है. दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह-सुबह मौसम ने करवट ली है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली है. जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में सुबह-सुबह मौसम ने करवट ली है. दिल्ली-नोएडा के कई इलाकों में आज (सोमवार), 19 जून को दिन की शुरुआत बूंदाबांदी और बारिश के साथ हुई. IMD के मुताबिक, आज गर्मी से राहत रहेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा. मौसम विभाग ने 19 जून को हल्की बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना व्यक्त की है. इससे दिल्लीवालों को उमस वाली गर्मी से जरूर राहत मिलेगी.
IMD ने दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है. वहीं, पश्चिमी हिमालय और पंजाब के उत्तरी हिस्सों में भी गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ घंटों में दिल्ली के सफदरजंग, लोदी रोड, आईजीआई एयरपोर्ट, एनसीआर में नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़, सोनीपत, रोहतक, झज्जर और आस-पास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
इसके अलावा हरियाणा के कोसली, महेंद्रगढ़, सोहाना, रेवाड़ी, पलवल, नारनौल में भी बूंदाबांदी देखने को मिलेगी. वहीं, उत्तर प्रदेश के बागपत, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, शिकारपुर, खुर्जा, अतरौली में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
#WATCH | Delhi witnesses a change in weather and receives rainfall this morning. Visuals from Kartavya Path. pic.twitter.com/nzqJoBcZvM
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में आज भी अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है. बता दें कि साइक्लोन बिपरजॉय के बाद से दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव देखने को मिला है. तेज हवाओं और हल्की बारिश की गतिविधियों ने मौसम में थोड़ी ही सही लेकिन गर्मी से राहत दी है.
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










