
Weather Today: दिल्ली समेत इन राज्यों को कुछ दिन गर्मी से राहत, असम में अभी बारिश करेगी परेशान, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी
AajTak
Mausam Ka Haal: मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों के लिए उत्तर भारत में गर्मी से राहत मिले रहने की खबर दी है. IMD के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते बारिश और आंधी के साथ उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम करवट ले रहा है. जानिए आज के मौसम का हाल.
Weather Today, IMD Prediction: पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से उत्तर भारत के कई राज्यों में अब मौसम करवट ले रहा है. दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में आंधी-बारिश ने गर्मी से राहत दी है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर भारत में कुछ दिनों के लिए भीषण गर्मी से राहत मिली रहेगी. मौसम विभाग की मानें तो इन राज्यों में एक सप्ताह तक इसी तरब का मौसम रहने की संभावना है. हल्की बारिश और आंधी से संबंधित गतिविधियों से अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट रहेगी.
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज 22 मई को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. साथ ही दिल्ली में आज भी बूंदाबांदी यानी हल्की बारिश होने की संभावना है.
दिल्लीवालों को गर्मी से मिलेगी राहत मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आने वाले कुछ दिन तापमान में गिरावट देखी जा सकती है. राजधानी दिल्ली में आने वाले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री के बीच रह सकता है. वहीं, दिल्ली में अगले 2 दिनों तक गरज के साथ बारिश की भी संभावना है.
जानिए, प्रमुख शहरों के मौसम का हाल
UP में कैसा रहेगा मौसम? उत्तर प्रदेश में भी लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रह सकता है. वहीं, आज बादल भी छाए रह सकते हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ में अगले कुछ दिन तापमान 37 से 39 डिग्री के बीच रह सकता है. वहीं, बात अगर गाजियाबाद की करें तो आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है और अधिकतम तापमान 42 डिग्री रह सकता है. गाटियाबाद में भी अगले कुछ दिन बारिश की संभावना है.
जानिए, अपने शहर के मौसम का हाल

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










