
Weather Today: दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत में मौसम साफ, दक्षिण राज्यों में क्यों हो रही है बारिश?
AajTak
Today Weather: उत्तर भारत में जहां मौसम साफ है, वहीं दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है. देश की राजधानी दिल्ली में आज, 19 अक्टूबर को आसमान साफ रहेगा जबकि कर्नाटक-केरल में भारी बारिश होने की संभावना है. आइए जानते हैं देश भर के मौसम पर IMD ने क्या दी जानकारी.
उत्तर भारत में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत अधिकतर राज्यों में बारिश की गतिविधियां पूरी तरह बंद हो गई हैं. साथ ही, इन राज्यों में धूप भी खिल रही है. अगर आज (बुधवार), 19 अक्टूबर की बात करें तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, दिल्ली में आसमान साफ रहेगा. हालांकि, दिवाली से पहले ही दिल्ली में प्रदूषण का बढ़ता स्तर लोगों को परेशान करने लगा है.
दिल्ली में बीते दिन शाम 6 बजे के करीब आनंद विहार का AQI 295 दर्ज किया गया. वहीं, यूपी के गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्टेशन पर AQI 236 दर्ज किया गया था. बता दें, 201 से 300 के बीच AQI को खराब श्रेणी में रखा जाता है.वहीं, मौसम विभाग ने मंगलवार को जानकारी दी कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र वीकेंड तक एक चक्रवात में बदल सकता है. ऐसे में दक्षिए राज्यों में मध्यम से भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. IMD ने केरल, कर्नाटक और आस-पास के कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जाएगा. गाजियाबाद और लखनऊ दोनों ही शहरों में आसमान साफ रहेगा.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान है तो कुछ इलाकों में आसमान साफ रहेगा. उत्तराखंड के केदारनाथ में आज न्यूनतम तापमान -12.2 और अधिकतम तापमान -5.3 डिग्री दर्ज किया गया है. वहीं, केदारनाथ में आज से अगले तीन दिनों तक गरज के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है. वहीं, देहरादून में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहेगा. देहरादून में आज आसमान साफ रहने के आसार हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










