
Weather Today: दिल्ली में 7 डिग्री पारा, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए उत्तर भारत के आज कैसा रहेगा मौसम
AajTak
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 से 4 दिनों तक देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. वहीं, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है.
पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का दौर थम चुका है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 से 4 दिनों तक देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है, जिसके चलते देश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. वहीं, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है. जबकि देश की राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है. आइए जानते हैं देश भर के मौसम का हाल.देश की मौसम प्रणाली मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. वहीं, दक्षिणी ओडिशा पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है. इन्हीं कारणों से देश की मौसमी गतिविधियों में बदलाव देखने को मिल रहे हैं.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? दिल्ली में तेज धूप निकलने की वजह से ठंड में कमी देखी जा रही है. मौसम विभाग का कहना है कि 14 फरवरी को देश की राजधानी दिल्ली में बारिश हो सकती है. IMD के अनुसार, दिल्ली में पूरे सप्ताह न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं, अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
दिल्ली का तापमानइन राज्यों में बारिश की संभावना मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. वहीं, कल से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम हो सकती है. इसके अलावा 10 से 14 फरवरी के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बारिश की उम्मीद है. वहीं, 11 फरवरी को मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में, 12 फरवरी को ओडिशा में, 11 से 12 फरवरी के बीच उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में हल्की से मध्यम छिटपुट बारिश की संभावना है. वहीं, गंगीय पश्चिम बंगाल में 13 से 15 फरवरी के बीच बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने के साथ मेघ गर्जन और बारिश की संभावना है. इसके अलावा उत्तरी राजस्थान और गंगीय पश्चिम बंगाल में 1 या 2 स्थानों पर शीतलहर की स्थिति हो सकती है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










