
Weather Today: दिल्ली में तेज हवाएं, बिहार समेत इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें देशभर के मौसम का हाल
AajTak
मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा.
देश के कुछ राज्यों में आज यानी 23 मार्च को बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं, कुछ इलाकों में आसमान साफ रहेगा. मौसम विभाग की मानें तो आज अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 22 से 26 मार्च के बीच बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. साथ ही, सिक्किम , उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और बिहार में भी बारिश देखने को मिलेगी. मौसम विभाग की मानें तो आज जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिल सकती है.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
नई दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, दिन के वक्त तेज हवाएं चल सकती हैं.24 मार्च को भी दिल्ली में दिन के वक्त तेज हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग की मानें तो आनेवाले दिनों में दिल्ली के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़त देखने को मिलेगी.
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा. गाजियाबाद में आज आंशिकतौर पर बादल छाए रह सकते हैं.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
अन्य राज्यों के मौसम का हाल मौसम पू्र्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, पंजाब, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, दक्षिणी तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










